फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घरों में लाखों की डकैती: कच्छा-बनियान, लोअर पहने थे बदमाश, तस्वीरें

Wed, 04 May 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
बीकेटी में डकैती - फोटो : amar ujala
कच्छा बनियानधारी बदमाशों के गैंग ने लखनऊ के बीकेटी में जमकर कहर बरसाया। यहां के भीखापुरवा, अकोहरी, बीजेपुर गांवों से ये बदमाश करीब 1.80 लाख नकद और दो लाख से ज्यादा के जेवरात लूट कर ले गए। वहीं भीखापुरवा में नगर पंचायत अध्यक्ष के घर से दो और घरों को बदमाशों ने खंगाला था।
विज्ञापन

2 of 8
बीकेटी में डकैती - फोटो : amar ujala
बदमाशों ने लूट के साथ लोगों पर हमला भी किया जिसमें 13 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायल लोगों में दो की हालत नाजुक है।
विज्ञापन

3 of 8
बीकेटी में डकैती - फोटो : amar ujala
वारदात की खबर मिलते ही एसएसपी ने रात में ही बदमाशों को तलाशना शुरू किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। मंगलवार सुबह डीआईजी और आईजोन कई अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे।

4 of 8
बीकेटी में डकैती - फोटो : amar ujala
बीकेटी में सोमवार की रात कच्छा बनियान गिरोह के बदमाशों ने सबसे पहले गांव मामपुर बाना में घुसने का की कोशिश की लेकिन गांववालों के जाग जाने पर बदमाश वहां से भाग खड़े हुए।  
विज्ञापन

5 of 8
बीकेटी में डकैती - फोटो : amar ujala
इसके बाद बदमाशों ने नगर पंचायत अध्यक्ष सुमन रावत के घर को निशाना बनाया। यहां परिजनों ने ‌बदमाशों से मुकाबला किया जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष सुमन, भतीजा अरविंद, कैलाश, पति गनेश रावत और सुखलाल घायल हो गए।
विज्ञापन

6 of 8
बीकेटी में डकैती - फोटो : amar ujala
सुमन रावत के घर वारदात को अंजाम देने के बाद अकोहरी गांव में लेसा कर्मचारी रामचंदर यादव के घर घुस गए। यहां भी घरवालों को घायल करके करीब 80 हजार कैश और जेवरात लूट ले गए।
विज्ञापन

7 of 8
बीकेटी में डकैती - फोटो : amar ujala
बदमाशों ने तीसरा निशाना बीजेपुर गांव के रहने वाले किसान केशन यादव के घर को बनाया। यहां भी बदमाशों ने घरवालों के साथ मारपीट करने के बाद एक लाख नगद और डेढ़ लाख के जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन

8 of 8
बीकेटी में डकैती - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों ने बताया कि बदमाशों की संख्या 10 से 12 थी। सभी बंजारों की भाषा बोल रहे थे। कुछ कच्छा-बनियान तो कुछ लोअर बनियान पहने थे। बदमाशों ने शरीर पर तेल जैसा चिकना पदार्थ मला था। इनके पास सरिया, लोहे की राड, तमंचे सह‌ित कई हथ‌ियार थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें