नशे में धुत चालक ने जगाधरी रोड पर स्थित बरकत रेस्टोरेंट में कार को घुसा डाला। वारदात, सीसीटीवी में कैद हो गई है। तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 7
यमुनानगर कार एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में युवती समेत 3 लोग घायल हो गए। घायलों में काऊंटर पर खाना बना रहे दो कारीगर व रेस्टोरेंट से बाहर आ रही युवती शामिल है। हादसा, यमुनानगर में रविवार देर रात हुआ। हादसे के बाद लोगों ने कार चालक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
3 of 7
यमुनानगर कार एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
रेस्टोरेंट मालिक की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। बरकत रेस्टोरेंट के बाहर लगे काऊंटर में कारीगर खाना बना रहा थे। रेस्टोरेंट के भीतर लगे काऊंटर पर लोग खाना पैक करवाने के लिए खड़े थे।
4 of 7
यमुनानगर कार एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
अचानक एक तेज रफ्तार कार आई और बाहर लगे काऊंटर को तेज टक्कर मारते हुए पोल से टकराकर रुक गई। काऊंटर पर मौजूद कारीगर चत्र सिंह व जगदीश कुमार कार की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन
5 of 7
यमुनानगर कार एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
वहीं रेस्टोरेंट की सीढियों से उतर रही एक लड़की के पैर काऊंटर के नीचे दब गए। वहां लोगों मौजूद लोगों ने कार चालक को बाहर निकाला तो वह नशे की हालत में था।
विज्ञापन
6 of 7
यमुनानगर कार एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। कार में एक लड़की भी थी। घायल कारीगरों को निजी अस्पताल ले जाया गया। रेस्टोरेंट के मालिक नरेश तनेजा ने बताया कि हादसे में करीगर के अलावा लड़की को चोटें आई। बाद में परिजन उसे ले गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया।
कार चालक का नाम केवल बताया जा रहा है और वह मधु कॉलोनी का रहने वाला है। रेस्टोरेंट मालिक की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।