फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की रिटायर्ड ऑफिसर संदिग्ध हालात में मिलीं मृत, फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था शव

Wed, 19 Dec 2018 02:18 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
शशि सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र के मुलायमनगर के आदर्श एंक्लेव में किराए पर रहने वाली बीएएसएनएल की सेवानिवृत्त अधिकारी शशि सिंह (65) संदिग्ध हालात में अपने कमरे में मृत मिलीं। शव बेड के पास फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था, चेहरे पर चोट के निशान थे। स्थानीय लोगों ने जहां हत्या की आशंका जाहिर की है, वहीं पुलिस ने हार्ट अटैक से मौत होना बताया है। इससे पहले पीआरवी ने शव को लोहिया अस्पताल की मॉर्च्युरी भेजा, जबकि गाजीपुर पुलिस मौत की खबर पर संवेदनहीन बनी रही। मौके पर दो सिपाही भेजे गए, जो कागजी कार्रवाई कर वापस चले गए। मौके पर न तो चौकी प्रभारी पहुंचे न ही प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन

2 of 5
हत्या की आशंका - फोटो : amar ujala
शशि सिंह बीएसएनएल में सूचना अधिकारी थीं। उनकी ससुराल मैनपुरी में थी। पति की मौत के बाद वह अकेली थीं और आदर्श एंक्लेव में कोसी मेनन के यहां किराएदार थीं। कोसी मेनन के मुताबिक, वह रोज मॉर्निंग वॉक के लिए जाती थीं। मंगलवार सुबह उन्हें नहीं देखा। दोपहर तक कहीं कोई हरकत नहीं दिखी तो 12.30 बजे के करीब कमरे में पहुंचे तो उनका शव फर्श पर पड़ा था। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। कमांडर दबीर उद्दीन वारसी और पायलट संजय कुमार पांडेय ने गाजीपुर थाने को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद इस्माइलगंज चौकी से दो सिपाही मौके पर पहुंचे। पंचनामा भरवाकर शव को लोहिया की मॉर्ऱ्युरी भेजवाया। लोगो के मुताबिक शशि के परिवार में कोई नहीं था। उनकी बहन बांदा में रहती हैं, उन्हें सूचना दे दी गई है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
हत्या की आशंका - फोटो : amar ujala
शाम को बाजार से आती दिखीं थीं
पड़ोसियों के मुताबिक, शशि सिंह सोमवार शाम को करीब छह बजे अंतिम बार दिखी थीं। वह बाजार से सामान लेकर लौट रही थी। फिर कमरे में चली गईं, लोगों ने समझा ठंड के कारण सुबह नहीं निकलीं, पर दोपहर तक सन्नाटा पसरा दिखा तो लोगों को आशंका हुई। 
मौके पर नहीं पहुंचे जिम्मेदार
मौत की सूचना मिलने के बाद भी कोई भी जिम्मेदार पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचा। मौके पर सिर्फ दो सिपाही भेजे गए। हालांकि इसी वक्त इस्माइलगंज चौकी के प्रभारी चौकी में बैठे थे। उन्होंने मौके पर जाने की जहमत नहीं उठाई।

4 of 5
हत्या की आशंका - फोटो : amar ujala
पुलिस बोली- हार्ट अटैक से हुई मौत
प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर राकेश सिंह के मुताबिक, शशि सिंह अकेली रहती थी। वह हार्ट व शुगर की मरीज थी। देर रात को उनको अटैक पड़ा होगा। वह बेड से उठने का प्रयास कर रही थी और जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के मुताबिक, शशि सिंह की मौत देर रात की हुई लग रही है। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हत्या की आशंका - फोटो : amar ujala
खून से लथपथ था शव
पुलिस के मुताबिक, शव खून से लथपथ था। फर्श पर काफी खून फैला था। चेहरे पर सूजन थी और चोट के निशान थे। पुलिस का कहना है कि उनका मोबाइल बिस्तर पर पड़ा था। शरीर पर चेन व झुमके थे, जो सुरक्षित मिले। सभी आलमारी सुरक्षित हैं। चोरी का कोई सुराग नहीं मिला है। मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें