लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-सी में शनिवार दोपहर सुमित चौरसिया ने पड़ोस में रहने वाली प्रेमिका पूजा (19) को घर बुलाकर गोली मार दी। सिर पर गोली लगते ही पूजा जमीन पर गिरकर तड़पने लगी और सुमित भाग निकला। पुलिस ने पूजा को ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां उसने दम तोड़ दिया। (इनसेट में पूजा।)
विज्ञापन
2 of 7
मां रामकली उर्फ यास्मीन ने सुमित पर हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। परिवारीजनों का कहना है कि पूजा की शादी तय होने से नाराज सुमित ने उसे मार डाला। पूजा की मां रामकली उर्फ यास्मीन और पिता शकील शनिवार सुबह बाहर गए थे। वह छोटी बहन तमन्ना (10) और तरन्नुम (6) संग घर पर थी। (वारदात स्थल के बाहर लगी भीड़ तथा मौजूद पुलिसकर्मी।)
विज्ञापन
3 of 7
दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाला शाहजहांपुर का सुमित उसके घर पर आया। पूजा मोबाइल फोन का चार्जर लेने की बात कहकर उसके साथ चली गई। करीब एक घंटे तक पूजा नहीं लौटी तो तमन्ना उसे ढूंढते हुए सुमित के घर चली गई। यहां सुमित की मां उर्मिला बरामदे में पलंग डालकर सो रही थीं जबकि कमरा भीतर से बंद था। एक-दो बार उसने बहन को पुकारा। कोई प्रतिक्रिया न होने पर वह लौट गई। कुछ देर बाद मुहल्ले की लड़कियां उधर से गुजरीं तो कमरे से खून बहकर बरामदे में फैला देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने उर्मिला को जगाया। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था।
4 of 7
दरवाजा खोलते ही भीतर का नजारा देखकर हड़कंप मच गया। पूजा तखत के नीचे खून से लथपथ पड़ी थी। उसके सिर पर गहरे जख्म थे। मुहल्ले के लोगों ने उसे बाहर लाकर बरामदे में लिटा दिया और पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन पूजा को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया जहां उसने दम तोड़ दिया। जानकीपुरम एसओ गोपाल यादव ने बताया कि शकील टैंपो चलाता है। कुछ दिन पहले पुलिस ने उसका टैंपो पकड़ लिया था, जिसे छुड़ाने के लिए वह पत्नी संग आरटीओ गया था।
विज्ञापन
5 of 7
पड़ोसी के घर रोटी बनाते-बनाते हो गया इश्क
मुहल्ले के लोगों ने बताया कि सुमित डेढ़ महीना पहले ही लखनऊ आया था। वह एक दुकान में काम करने के साथ ही बीए की पढ़ाई कर रहा है। मां उर्मिला बीमार रहती है। इसलिए पूजा अक्सर उसके घर रोटी बनाने आ जाती थी। इस दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गए। इसकी जानकारी पर घरवालों ने पूजा की शादी सीतापुर के सिंधौली निवासी मुकेश से तय कर दी थी। शादी सात जुलाई को तय हुई थी लेकिन, ईद पड़ने से तारीख आगे-पीछे करने की बात चल रही थी। पूजा ने सुमित को अपनी शादी तय होने की खबर दे दी। मुहल्लेवालों का कहना है कि शनिवार को दोनों के बीच बंद कमरे में झगड़ा हुआ। सुमित चाहता था कि पूजा शादी से इन्कार कर उसके साथ रहे।
विज्ञापन
6 of 7
13 साल से दूसरे पिता के घर पर रह रही थी
पूजा के पिता राजाराम गौतम निशातगंज में रहकर रिक्शा चलाते हैं। रामकली से राजाराम के बेटा राहुल (22), बेटी पूजा व बेटा रोहित (16) है। 13 साल पहले रामकली ने पति को छोड़ दिया और यास्मीन बनकर शकील के घर आ गई। पूजा को वह अपने साथ ही ले आई थी। शकील से भी उसके दो बेटियां हैं। यहां वह लोगों के घरों में चौका-बर्तन का काम करती थी।
पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
पूजा के सिर पर गोली मारी गई या सिलबट्टे से उसका सिर कूंचा गया, यह राज रविवार को पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा। एसओ ने बताया कि आसपास के लोगों ने गोली की आवाज नहीं सुनाई देने की बात कही है। जिस जगह पूजा खून से लथपथ पड़ी थी, वहां पास ही सिल-बट्टा रखा था। इस पर भी खून लगा था। पुलिस ने जांच के लिए सिल-बट्टा कब्जे में ले लिया है।