फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेसियों ने तांगा और बैलगाड़ी चलाकर किया प्रदर्शन, तस्वीरें

Mon, 12 Jul 2021 02:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर यूपी कांग्रेस ने महासचिव प्रियंका गांधी के आवाह्नन पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तांगे और बैलगाड़ियां चलाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलों में जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार ने दाम घटाने की मांग की।

लखनऊ में परिवर्तन चौक से लेकर विधानसभा तक प्रदर्शन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

इस मौके पर लखनऊ महानगर अध्यक्ष (उत्तरी) अजय श्रीवास्तव अज्जु एवं महानगर अध्यक्ष (दक्षिणी) दिलप्रीत सिंह डीपी ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की विफल नीतियों के कारण ही आज आम जनता की दुर्दशा होती जा रही है, पेट्रोल-डीजल सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। आसमान छूती कीमतों और महंगाई को लेकर भाजपा सरकार संवेदनहीन हो चुकी है।  केंद्र की भाजपा सरकार लगातार झूठ बोलकर मुफ्त वैक्सीन लगाने का दावा कर रही है तो उसके बदले में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस पर लगे टैक्स से जनता की जेब ढीली करवाकर वसूल भी रही है।

दरअसल, पेट्रोल की कीमतें देश भर में लगभग 100 रुपये प्रति लीटर हो चुकी हैं। डीजल भी काफी महंगा हो गया है जिसे लेकर जनता में आक्रोश है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
अजय श्रीवास्तव अज्जू ने कहा कि इक्का और तांगा प्रतीक है कि भाजपा सरकार ने देश को सालों पीछे धकेल दिया है। कोरोना आपदा की दूसरी लहर के बाद जनता को मुफ्त राशन देने की बात कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों के साथ छलावा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि इस समय जनता को सबसे पहले महंगाई से राहत दिलानी चाहिए थी परंतु  इसके उलट सरसों तेल, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल व अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में दोगुना इजाफा कर आम जनता को सड़क पर ला खड़ा कर दिया है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
दिलप्रीत सिंह डीपी ने कहा कि अब समय आ गया है कि 2022 में कांग्रेस की सरकार लाना बेहद जरूरी हो गया है क्योंकि बिना सत्ता परिवर्तन के अब जनता का भला नही हो सकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि अगर बढ़ती कीमतों एवं उत्पाद शुल्क को कम नहीं किया गया तो बहुत जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें