फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव ने की रस्साकशी तो मंत्री दानिश ने लड़ाया पंजा, देखें आयोजन की खास तस्वीरें

Thu, 26 Sep 2024 06:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला की ओर से लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित गर्ल्स स्पाेर्ट्स और भूले बिसरे खेल में बच्चों के साथ हर उम्र के लोगों ने भाग लिया। आयोजन में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी पहुंचे। आयोजन में बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चों ने भाग लिया और खेलों में अपने जौहर दिखाए।

इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने कहा कि यह अमर उजाला का एक खास तरह का आयोजन है, जिसमें उन खेलों को शामिल किया गया है जो कि समय के साथ भुला दिए गए हैं। आयोजन में रस्साकशी, गुट्टक, सिकड़ी, कराटे, जूडो, तीन टांग की दौड़, रस्सीकूद, लट्टू, सिकड़ी, कैरम, स्लो सर्किल, शतरंज और पंजाकुश्ती जैसे कई खेल शामिल किए गए।

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रस्साकसी में भाग लेकर जोर आजमाइश भी की। वहीं, मंत्री दानिश आजाद ने पंजाकुश्ती की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए, जिससे कि बच्चे उन खेलों के बारे में भी जाने। उन्होंने कहा कि आज की यह जरूरत है कि हम तकनीक के साथ समन्वय बनाते हुए हम उन खेलों से भी जुड़ें जो कि हमारे बच्चों के स्वस्थ और स्वावलंबी जीवन का आधार बन सकें।
 
विज्ञापन

2 of 5
पंजा लड़ाते मंत्री दानिश आजाद अंसारी। - फोटो : amar ujala
यूपी सरकार के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने पंजा कुश्ती में जोर आजमाइश की।

विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
बच्चों ने रस्सीकूद में भाग लिया और रिकॉर्ड बनाए।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
महिला पहलवानों ने बॉडी बिल्डिंग का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
आयोजन में लोगों ने लट्टू नचाने के खेल में भी भाग लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें