अयोध्या में दीपोत्सव पर सरयू घाट सज गया है
- फोटो : अमर उजाला
दीपोत्सव समारोह को लेकर अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों से लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। मंगलवार से रूट डायवर्जन लागू हो गया। मुख्य कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा की कमान एटीएस व अर्द्धसैनिक बलों ने संभाल ली। अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर अर्द्धसैनिक बल, पीएसी के जवान, पुलिस व होमगार्ड तैनात हैं।
खुफिया विभाग व सादी वर्दी में पुलिस के जवान संदिग्धों पर नजर रख रहे हैं। अयोध्या प्रवेश के द्वार हनुमान गुफा, साकेत पेट्रोल पंप, रामघाट, बूथ नंबर चार, हलकारक का पुरवा, उदया चौराहा, टेढ़ी बाजार, गैस एजेंसी गोदाम के पास से बाहरी वाहनों व लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया। अयोध्यावासियों, ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारी व दीप लगाने में जुटे स्वयंसेवकों को ही आने-जाने दिया जा रहा है।