फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइचः पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, ये थी वजह, मचा कोहराम

Fri, 03 May 2019 03:55 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
1 of 5
विवाहिता की हत्या के बाद पोस्टमार्टम कराने आए परिवारीजन - फोटो : amar ujala
बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बेलवा गांव में बुधवार की शाम दहेज में बाइक न मिलने पर पति ने पत्नी की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी कमरे में ताला बंद कर फरार हो गया। परिवारीजनों के घर पहुंचने पर उन्हें हत्या की जानकारी हुई, तो कोहराम मच गया।
 
विज्ञापन

2 of 5
विवाहिता की हत्या - फोटो : amar ujala
इस मामले में मृतका के पिता ने पति और ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। घटना के बाद से फरार पति और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य दो आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

 
विज्ञापन

3 of 5
विवाहिता की हत्या - फोटो : amar ujala
हुजूरपुर थाना अंतर्गत खानपुर गांव निवासी सिराजुल ने अपनी पुत्री जन्नतुल (21) का विवाह तीन वर्ष पूर्व पयागपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बेलवा गांव निवासी राजू के साथ किया था। लेकिन विवाह के बाद से राजू व उसके परिवार के लोग बाइक की मांग कर रहे थे। सिराजुल का कहना है कि पारिवारिक स्थिति ठीक न होने के चलते उसने बाइक देने के लिए इंतजार करने को कहा, लेकिन बेटी का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।

4 of 5
जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
सिराजुल ने बताया कि बुधवार क शाम परिवार के लोग गांव में पट्टीदारी में गए हुए थे। तभी राजू ने जन्नतुल की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। राजू के पिता इकबाल व परिवार के अन्य लोग घर पहुंचे तो जन्नतुल का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना देने के बजाए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवाहिता की हत्या - फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक बृजेश पांडेय ने बताया कि उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें