दिल्ली से सटे फरीदाबाद से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जो हर सुनने वाले को चौंकाती है। फरीदाबाद में एक बच्चा अपने घर के बाहर से गायब हो गया। अब पुलिस को उसकी ही मां पर अपहरण का शक है, जानिए क्या है ये मामला...
विज्ञापन
2 of 5
girl Kidnapping
- फोटो : livemint.com
फरीदाबाद के थाना मुजेसर क्षेत्र के अंतर्गत जीवन नगर, गौंछी से मंगलवार दोपहर को 9 साल के एक बच्चे का अपहरण हो गया। लोगों ने एक कार में बच्चे को लेकर जाते हुए देखा था।
विज्ञापन
3 of 5
Child Kidnapping
- फोटो : Brandsynario
हालांकि की प्रारंभिक जांच में पता चला कि बच्चे के माता-पिता के बीच विवाद चल रहा है। ऐसे में बच्चे की मां उसे ले गई है। मुजेसर थाना पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। गौंछी निवासी मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 8 वर्षीय बच्चा दिव्यांश घर के बाहर खेल रहा था।
4 of 5
अपहरण
इसी दौरान एच0 आर-3नंबर की एक सफेद कार वहां आई और दिव्यांश को उठा ले गई। वहीं बैठे एक व्यक्ति ने यह देख लिया और मनोज को बताया। हालांकि उस व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बच्चा कार में अपने आप बैठा था और रोया नहीं। ऐसे में साफ है कि कार में उसका कोई जानकार बैठा था।
मुजेसर थाना प्रभारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला कि मनोज और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा है और वह अलग रह रही है। पुलिस उस बात को भी ध्यान में रख कर जांच कर रही है। फिलहाल बच्चे का पता नहीं चल सका है।