फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग: आंखों के दर्द और थकान से मिलेगी राहत, इन तीन अभ्यास को दिनचर्या में जरूर करें शामिल

Fri, 26 Nov 2021 12:04 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
आंखों को कैसे रखें स्वस्थ - फोटो : iStock
क्या आपको भी लंबे समय तक कंप्यूटर या स्मार्टफोन के इस्तेमाल के बाद आंखों में दर्द और जलन जैसा अनुभव होता है? यदि हां, तो आप अकेले नहीं हैं। पिछले कुछ वर्षों में लोगों का ज्यादा से ज्यादा समय तमाम तरह के गैजेट्स के इस्तेमाल पर बीतता जा रहा है। वहीं कोरोना के इस दौर में लॉकडाउन और वर्क फ्रॉम होम ने लोगों का स्क्रीन टाइम पहले से और अधिक बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे आंखों की सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक मानते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक बढ़े हुए स्क्रीन टाइम का हर एक घंटा हमारी आंखों की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव डालता है। यही कारण है कि कम उम्र में ही लोग धुंधली दृष्टि, आंखों में खुजली, पानी आने और सिरदर्द जैसे समस्याओं के शिकार होते जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक दैनिक जीवन में योग को शामिल करके आंखों से संबंधित तमाम तरह की परेशानियों को न सिर्फ दूर किया जा सकता है, साथ ही आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी यह योगासन काफी मददगार हो सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
चक्रासन योग है विशेष लाभदायक - फोटो : Istock
चक्रासन का अभ्यास 
आंखों को स्वस्थ बनाए रखने और रोशनी बढ़ाने के लिए चक्रासन योग का नियमित अभ्यास करना काफी फायदेमंद हो सकता है। यह आंखों से संबधित तमाम प्रकार की समस्याओं को कम करने के साथ मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी बेहतर योगाभ्यास हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
आंखों के लिए अभ्यास - फोटो : iStock
पलकों का झपकाना
आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए समय समय पर पलकों को झपकाते रहना काफी फायदेमंद हो सकता है। यह योगाभ्यास आपकी ऑप्टिक नसों को मजबूत करने और ड्राई आइज की समस्या को कम करने में काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए जितनी जल्दी हो सके, लगभग 10 बार पलकों को झपकाएं। अपनी आँखें बंद करें और लगभग 20 सेकंड के लिए गहरी साँसें लें और छोड़ें।
विज्ञापन

4 of 4
आंखों को कैसे हेल्दी रखें? - फोटो : Pixabay
चारों तरफ देखना
यह अभ्यास आपकी आंखों की मांसपेशियों को फैलाने में मदद करने के साथ उन्हें आराम देता है। खासकर लंबे समय तक काम करते रहने के बाद चारों तरफ देखने का यह अभ्यास आंखों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह सभी अभ्यास आप कभी भी किसी काम को करते समय भी कर सकते हैं। 


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें