नेक रोल एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सीधे बैठ जाएं और गहरी सांस लेते रहें। अब सबसे पहले आप अपनी गर्दन को दाएं ओर घुमाकर अपनी ठुड्डी को कंधे पर छूने की कोशिश करें। इस अवस्था में 2-3 सेकेंड रुके, इसके बाद अब अपनी बाई गर्दन को घुमाकर अपनी ठुड्डी को कंधे पर छूने की कोशिश करें। इस प्रक्रिया को करीब 10-15 बार करें।