फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश तिवारी हत्याकांड: आसिम का चौंकाने वाला खुलासा, रशीद नहीं है मुख्य साजिशकर्ता !

Thu, 24 Oct 2019 09:49 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
कमलेश तिवारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला/सोशल मीडिया
कमलेश तिवारी हत्याकांड में सूरत से पकड़ा गया रशीद नहीं बल्कि नागपुर से पकड़ा गया आसिम मुख्य साजिशकर्ता था। जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही पूछताछ में आसिम से मिली जानकारी इसी ओर इशारा कर रही हैं। आसिम ने पूछताछ के दौरान कुछ ऐसे नामों का खुलासा किया है जो देश के अलग-अलग राज्यों में उसके संपर्क में हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
आसिम अली - फोटो : Social Media
हालांकि आसिम ने जांच एजेंसियों को बताया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ लोगों को जागरूक करता है, इसीलिए उसने सुन्नी यूथ विंग आतंकवाद विरोधी संगठन बना रखा है। एटीएस के अधिकारियों ने पोस्ट किए गए वीडियो के बारे में पूछा जिसमें कमलेश तिवारी को मारने की धमकी दी गई थी, उस पर वह ठीक से जवाब नहीं दे पाया। 
विज्ञापन

3 of 5
कमलेश तिवारी हत्याकांड - फोटो : ANI
इतना ही नहीं आसिम और उसके फैंस क्लब से जुड़े फेसबुक पर कई ऐसे एकाउंट जिसमें भड़काऊ पोस्ट और वीडियो अपलोड किए गए हैं उनको भी जांच एजेंसियां खंगाल रही हैं। जांच एजेंसियां आसिम का फेसबुक एकाउंट, उसके फैंस क्लब और यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने वालों की भी कुंडली खंगाल रही है। 

4 of 5
कमलेश तिवारी हत्याकांड का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि नागपुर में एक राजनैतिक दल का नगर महासचिव होने के नाते उसे काफी शोहरत मिली हुई थी। उसने धर्म की आड़ में लोगों को उकसाने के लिए इसका इस्तेमाल किया। उसने न सिर्फ यूट्यूब की मदद से अपनी बात अपने फॉलोअर्स तक पहुंचाई बल्कि भड़काऊ भाषणों से ही उसने अपने समर्थकों की संख्या भी बढ़ा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य करीबी पर भी पुलिस की नजर

5 of 5
kamlesh tiwari murder case - फोटो : अमर उजाला
जांच एजेंसियां आसिम के एक अन्य करीबी पर भी नजर रख रही है जो भड़काऊ भाषणों को सबसे अधिक लाइक, कमेंट और उसे प्रचारित-प्रसारित करता था। फिलहाल यह तलाश किया जा रहा है कि क्या कमलेश तिवारी हत्याकांड में उक्त व्यक्ति का भी कोई योगदान था या नहीं। इस बारे में जांच एजेंसियां आसिम से पूछताछ कर रही हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें