Yoga Tips For Periods: मासिक धर्म चक्र के दौरान अक्सर ही महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। पेट में दर्द, भारी रक्तस्राव, ऐंठन और मूड स्विंग्स पीरियड्स के लक्षण हैं, जो प्रतिमाह लड़कियों में देखने को मिलते हैं। हालांकि कुछ महिलाओं को मासिक धर्म की अनियमितता का भी सामना करना पड़ता है। कभी देर से तो कभी समय से पहले पीरियड्स आने के कारण महिलाओं में कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं।
मासिक धर्म की तारीख आगे-पीछे होने से कारण कब्ज, तनाव और असहनीय दर्द हो सकता है। पीरियड्स की अनियमितता की शिकायत अक्सर हो तो विशेषज्ञ से बात करें। इसके अलावा घर पर भी पीरियड्स संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए नियमित योगासनों का अभ्यास करना चाहिए। मासिक धर्म चक्र से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के लिए इन योगासनों के अभ्यास की आदत डालें।