वियतनाम
- फोटो : Istock
सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले देशों में से एक
वियतनाम तेजी से दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक बन गया है। पर्यटक यहां के विविध परिदृश्यों, समुद्र तटों, पहाड़ी और हलचल भरे शहरों का आनंद लेते हैं। गूगल डेस्टिनेशन इनसाइट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च से जून तक वियतनाम सातवां सबसे अधिक खोजा जाने वाला गंतव्य स्थल था और शीर्ष 20 में दक्षिण पूर्व एशिया का एकमात्र देश था।