आजकल शादी के बाद हनीमून पर जाने का चलन बढ़ गया है। नवविवाहित जोड़ा शादी के बाद अपने पार्टनर संग वक्त बिताने और वैवाहिक जीवन की शुरुआत यादगार तरीके से करने के लिए हनीमून पर जाते हैं। अधिकतर भारतीय कपल हनीमून पर देश से बाहर किसी रोमांटिक जगह पर जाना चाहते हैं लेकिन विदेश यात्रा का खर्च और वीजा की समस्या के कारण विदेश में हनीमून मनाने की चाहत सपना बन जाती है। हालांकि विदेश में हनीमून पर जाना इतना भी खर्चीला नहीं है।
कम पैसो में विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो ऐसे देश का चयन करें जिसका फ्लाइट टिकट सस्ता हो। सबसे अधिक खर्च फ्लाइट टिकट में ही होता है, इसलिए भारत से सस्ती उड़ान वाले देशों की यात्रा पर जा सकते हैं। इसके अलावा आजकल कई हनीमून टूर पैकेज भी कपल के लिए मौजूद हैं, जो सस्ते में सफर का मौका देते हैं। आइए जानते हैं भारतीयों के लिए विदेशों में हनीमून की सस्ती जगहें, जहां 40000 से 50000 हजार रुपये में घूम सकते हैं।