फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ये हिल स्टेशन कर रहे हैं आपका इंतजार, एक बार जरूर बना सकते हैं घूमने का प्लान

Fri, 06 Aug 2021 10:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
भारत में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर लुभाते हैं जिसके कारण हर साल यहां देश-विदेश से काफी संख्या में पर्यटक खींचे चले आते हैं। उत्तराखंड की वादियों से लेकर हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों तक, हर जगह हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। लेकिन पिछले काफी समय से कोरोना वायरस महामारी की वजह से भारत के सभी पर्यटन स्थल पूरी तरह बंद थे, लेकिन एक बार फिर से ये सभी जगह खुल चुकी हैं जिसके बाद यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। अमूमन देखा जाता है कि बात जब हिल स्टेशन घूमने की आती है, तो पर्यटक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का ही रुख ज्यादा करते हैं और सबसे ज्यादा पास ये जगह चंडीगढ़ और दिल्ली वाले लोगों के लिए पड़ती हैं। लेकिन महाराष्ट्र वालों के लिए यहां जाना काफी लंबा पड़ता है। ऐसे में अगर आप कम समय में हिल स्टेशन घूमना चाहते हैं, तो हम आपको महाराष्ट्र के ही कुछ हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप जरूर जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
Neral - Matheran - फोटो : istock
माथेरान हिल स्टेशन
  • माथेरान एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां आप अपना अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां आप ट्रैकिंग कर सकते हैं, चंदेरी की गुफाओं में जा सकते हैं, वाटरफॉल में लुत्फ उठा सकते हैं और साथ ही इरशालगढ़ किला भी जा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां अपने पार्टनर, दोस्तों या बच्चों संग टॉय ट्रेन की सैर भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
lonavala - फोटो : istock
लोनावला
  • लोनावला काफी प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, जिसकी वजह से यहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां घूमने के लिए कई जगह हैं, जिनमें विसापुर किला, बुशी बांध, गुफाएं, मंदिर, डेला एडवेंचर पार्क शामिल है। इसके अलावा आप यहां पहाड़ियों पर ट्रैकिंग करने के साथ ही वाटरफॉल भी जा सकते हैं।

4 of 5
Panchgani - फोटो : istock
पंचगनी
  • पंचगनी जाकर आप अच्छे से अच्छे हिल स्टेशन को भूलकर यहां की सुंदरता में खो सकते हैं। यहां आप पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं, जो काफी एडवेंचर से भरा होता है। इसके अलावा आप यहां साइटसीन का लुत्फ उठा सकते हैं, पंचगनी वैक्स म्यूजियम जा सकते हैं और साथ ही टेबल लैंड भी। कुल मिलाकर आप यहां एक अच्छा समय बिता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाबलेश्वर, महाराष्ट्र - फोटो : Facebook/Your Amazing Places
महाबलेश्वर
  • महाबलेश्वर में आप सूर्योदय और सूर्यास्त पॉइंट पर जा सकते हैं, जहां से सूरज को उगते हुए और डूबते हुए देखा जा सकता है और ये नजारा हर किसी को लुभाता है। यहां आप महाबलेश्वर मंदिर के अलावा मैप्रो गार्डन, वेन्ना झील और स्ट्रॉबेरी गार्डन भी जा सकते हैं। वहीं, अगर आप शॉपिंग करना पसंद करते हैं, तो यहां कई अच्छे बाजार भी हैं, जहां से आप खरीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें