आज हम आपको कई ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जो मानसून के सीजन में घूमने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं। ये जगहें प्राकृतिक रूप से काफी सुंदर हैं। प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ यहां पर आपको काफी कुछ नया भी देखने को मिलेगा। इन जगहों पर घूमने के बाद आपको काफी आनंद मिलेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि मानसून सीजन में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें कौन सी है?
लद्दाख
लद्दाख काफी खूबसूरत जगह है। यहां की बड़ी बड़ी वादियां और पहाड़ किसी का भी मान मोह लें। अक्सर इस जगह पर कई बाइकर्स घूमने के लिए आते हैं। मानसून के मौसम में लद्दाख पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। ये पूरी जगह प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। यहां आपको कई मनमोहक नजारे और झीलें देखने को मिलेंगी। मानसून के मौसम में आप यहां आकर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।