फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जा रहे हैं घूमने, तो इन नियमों का जरूर करें पालन, नहीं तो सेहत और जेब दोनों पर पड़ सकता है बुरा असर

Thu, 08 Jul 2021 11:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
लोगों को घूमने का काफी शौक होता है, लोग चाहे कितने भी व्यस्त हों लेकिन वे अपने बिजी समय से घूमने का समय निकाल ही लेते हैं। यही नहीं, भारत में कई ऐसी जगह हैं जहां देश के लोगों के अलावा विदेशों से भी हर साल सैलानी घूमने आते हैं। वहीं, भारतीय भी विदेश में घूमने जाते हैं। लेकिन कोरोना काल होने की वजह से लगे लॉकडाउन की वजह से लंबे समय तक लोग कहीं घूमने नहीं जा पा रहे थे। वहीं, अब भारत में अनलॉक चालू हो चुका है, जिसके कारण फिर से लोग घूमने का प्लान बना रहे हैं। पहाड़ों से लेकर ऐतिहासिक जगहों तक लोग अपने दोस्तों, अपने पार्टनर और अपने परिवार संग घूमने जा रहे हैं। लेकिन आपको एक बात का ध्यान देना है कि अगर आप कहीं भी घूमने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना है क्योंकि अगर आप इन नियमों का ध्यान नहीं रखते हैं तो आपकी सेहत के अलावा आपकी जेब पर भी बुरा असर पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मास्क न उतारें
  • कोरोना वायरस की वजह से भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी सख्त नियम है। ऐसे में अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं, तो आपको मास्क पहनकर रखना चाहिए क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इसके दो नुकसान आपको हो सकते हैं। पहला कि मास्क न पहनने से वायरस की चपेट में आने का खतरा काफी बढ़ जाता है और दूसरा कि मास्क न पहनने पर आपका चालान तक कट सकता है, जिससे आपको भारी जुर्माना तक देना पड़ सकता है। इसलिए मास्क जरूर पहनना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
बाजारों में मास्क के बिना घूम रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
सामाजिक दूरी का ख्याल रखें
  • आप जब कहीं घूमने जा रहे हैं, तो आपको सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखना है। आपको भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना है, दुकानों पर, मॉल पर, घूमने वाली जगहों पर काफी भीड़ हो सकती है। तो आपको ऐसे में इन जगहों से दूरी बनानी चाहिए और अगर आप यहां जाते हैं तो उचित दूरी बनाकर रखें।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
नियमों का पालन करें
  • बात अगर भारत की करें तो यहां अलग-अलग राज्यों में कोरोना के अलग-अलग नियम हैं। जैसे उदाहरण के लिए हिमाचल प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर रात 8 बजे दुकाने और बाकी जगह भी बंद हो जाती हैं, उत्तराखंड में भी कुछ ऐसे ही नियम हैं, कई राज्यों में शनिवार-रविवार को कोरोना के सख्त नियम लागू हैं आदि। ऐसे में आपको इन नियमों का पालन करना है, नहीं तो आप पर जुर्माना भी लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हाइजीन का पूरा ध्यान रखें
  • आप कहीं बाहर जा रहे हैं, तो आपको हाइजीन का पूरा ख्याल रखना चाहिए। होटल रूम को अच्छे से सैनिटाइज करवाएं, अपने साथ सैनिटाइजर रखकर ले जाएं, समय-समय पर हाथ धोते रहें, नहाना जरूरी है, बेवजह आसपास की चीजों को छूने से बचना चाहिए आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें