घूमना आखिर किसे पसंद नहीं होता? लोग हर साल कहीं न कहीं घूमने का प्लान तो जरूर बनाते हैं और नई-नई जगहों पर जाकर अच्छा समय गुजारते हैं। हालांकि, कोरोना काल की वजह से लॉकडाउन के कारण लोग अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर हैं और लंबे समय से वो कहीं घूमने नहीं जा पा रहे हैं। वहीं, कोरोना के केस घटने के कारण कई जगहों पर अनलॉक की प्रक्रिया जारी है, जबकि कई जगहों पर जल्द ही चीजों को धीरे-धीरे खोलने पर विचार किया जा रहा है। ऐसे में जो लोग घूमने के शौकीन हैं, वो फिर से नई-नई जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन हमें सावधानियों का पूरा ध्यान रखना है। ऐसे में अगर आप लॉकडाउन के बाद कहीं घूमने के बारे में सोच रहे हैं, तो चलिए आपको हम केरल के कुछ ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताते हैं। जहां आप अपने दोस्तों, पार्टनर और परिवार संग जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।