फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून-जुलाई में इन जगहों पर बना सकते हैं घूमने का प्लान, दूर होगी लॉकडाउन की बोरियत

Wed, 02 Jun 2021 12:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
गर्मियों का मौसम आ चुका है। हालांकि, इस बार बारिश होने की वजह से मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। लेकिन गर्मी का मौसम इसलिए सबसे ज्यादा जाना जाता है, क्योंकि इस मौसम में लोग घूमने का प्लान करते हैं। कोई अपने दोस्तों संग, कोई अपने पार्टनर या परिवार संग तो कोई अकेले ही घूमने निकल जाता है। गर्मियों में लोग ठंडी जगहों पर घूमना ज्यादा पसंद करते हैं और वहां पर समय बिताना काफी पसंद करते हैं। लेकिन इस बार कोरोना काल होने की वजह से लोग काफी लंबे समय से अपने-अपने घरों में कैद हैं, ताकि इस वायरस की चेन को तोड़ा जा सके। हालांकि, कई जगहों पर अब अनलॉक की प्रक्रिया चालू हो चुकी है और माना जा रहा है कि ऐसे ही कोरोना मरीजों की संख्या कम होती जाएगी, तो देश धीरे-धीरे करके पूरी तरह अनलॉक हो जाएगा। इसके बाद आप पहले की तरह घूमने का प्लान बना सकते हैं। हालांकि, इस दौरान आपको अपना ख्याल पहले की तरह ही रखना है। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में जहां आप घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अल्मोडा उत्तराखंड का एक खूबसूरत जिला है - फोटो : social media
अल्मोड़ा
  • अल्मोडा उत्तराखंड का एक जिला है, जहां प्रकृति का अलग अनुभव पाया जा सकता है। दिल्ली से यहां पहुंचने के लिए आपको लगभग 350 किलोमीटर तय करने पड़ते हैं। यहां गर्मियों में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और बेहद कम पैसे में एक अच्छा ट्रिप पूरा करते हैं। यहां आप जागेश्वर मंदिर, नंदा देवी मंदिर, कसार देवी मंदिर और स्वामी विवेकानंद मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
rishikesh - फोटो : istock
ऋषिकेश
  • पहाड़ों में बसा ऋषिकेश धार्मिक और एडवेंचर एक्टिविटी के लिए जाना जाता है। दिल्ली से इसकी दूरी लगभग 244 किलोमीटर है। गर्मियों के मौसम में आप यहां अपने दोस्तों संग, पार्टनर या परिवार संग घूमने जा सकते हैं। यहां आप कई प्राचीन मंदिर के दर्शन करने के साथ ही ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग, क्लिंबिंग और बंजी जंपिंग जैसे एडवेंचर का आनंद ले सकते हैं।

4 of 5
हिमाचल प्रदेश में बसा शिमला - फोटो : istock
शिमला
  • हिमाचल प्रदेश में बसा शिमला अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। गर्मियों के मौसम में यहां का मौसम शहरों के मुकाबले काफी ज्यादा ठंडा रहता है। यहां आप मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, कुफरी, चैल, नारकंडा, तातापानी और जाखू मंदिर जैसी जगहों पर जा सकते हैं। हर साल यहां गर्मियों में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Lansdowne - फोटो : istock
लैंसडाउन
  • अगर आप प्रकृति प्रेमी है और साथ ही आप ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं, जहां जाकर आप शहरों के शोर से दूर सुकून के पल बिता सके। ऐसे में आपके लिए उत्तराखंड में बसे लैंसडाउन से अच्छी जगह शायद ही कोई और हो। यहां की हसीन वादियां हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहां टिप इन टॉप, कई पुराने चर्चे, मंदिर, प्रकृति के अद्भुत नजारे आदि आप देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें