भले ही हम घूमने के लिए विदेशों का रुख करते हैं, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि भारत बेहद खूबसूरत है। खुद हर साल यहां काफी संख्या में विदेशी नागरिक घूमने आते हैं और भारत से कई अच्छी यादें लेकर अपने देश लौटते हैं। भारत में प्रकृति की गोद में समाए कई खूबसूरत गांव भी हैं, जिनकी खूबसूरती के आगे बड़े-बड़े देशों की सुंदरता भी फीकी नजर आती है। यकीन मानिए इन गांवों का एक बार दीदार करने के बाद आपकी यहां आने की दोबारा इच्छा करेगी। तो चलिए आपको भारत के इन खूबसूरत गांवों के बारे में बताते हैं।