कहते हैं आप दुनिया के किसी भी कोने में चले जाएं, तो आपको कोई न कोई खूबसूरत जगह मिल ही जाएंगी। जहां जाकर आपका दिल खुश हो जाएगा। ऐसी ही एक जगह है नेपाल। यहां पहाड़ों की चोटियों से लेकर मठ और सुंदर मंदिर यहां की शोभा बढ़ाते हैं। नेपाल का ही एक खूबसूरत शहर है पोखरा। जहां आप अपने दोस्तों, परिवार या अपने पार्टनर संग घूमने जा सकते हैं। पोखरा जितना अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, उतना ही ये अपने योग केंद्र के लिए भी प्रसिद्ध है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप पोखरा में कहां-कहां घूम सकते हैं।