फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar Dharamshalas: हरिद्वार जा रहे हैं तो इन सस्ते आश्रम और धर्मशाला में ठहर सकते हैं आप

Mon, 29 May 2023 05:02 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला
Low Price Dharamshala and Ashram Near Haridwar: उत्तराखंड में कई प्राचीन धार्मिक स्थल हैं, जिसमें से एक हरिद्वार है। हर साल लाखों पर्यटक हरिद्वार घूमने आते हैं। प्रसिद्ध धार्मिक हरिद्वार में पवित्र गंगा नदी बहती है। गंगा में डुबकी लगाने के लिए दूर दराज से तीर्थ यहां पहुंचते हैं। हरिद्वार में घूमने के लिए कई सुंदर जगहें, मंदिर और पर्यटन स्थल हैं। यहां पर्यटकों के आवागमन के लिए रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और देहरादून में हवाई अड्डा भी है।

वहीं ठहरने के लिए अच्छे होटल, होम स्टे की भी सुविधा मिल जाएगी। हालांकि जो लोग हरिद्वार में ठहरने के लिए किसी सस्ती, सुविधाजनक जगह की तलाश में हैं, वह धर्मशाला और आश्रमों का चयन कर सकते हैं।

हरिद्वार में कई सुंदर आश्रम व धर्मशाला हैं, जहां बहुत कम पैसे खर्च करके पर्यटक जब तक चाहें ठहर सकते हैं। कुछ धर्मशालाएं तो काफी मशहूर भी हैं। इन धर्मशालाओं और आश्रमों का माहौल भी काफी सकारात्मक और शांत होता है। अगर आप भी होटल रूम बुक करने में अधिक व्यय नहीं करना चाहते हैं तो हरिद्वार आने पर धर्मशाला या आश्रम में ठहर सकते हैं। हरिद्वार में बने सस्ते और सुविधाजनक धर्मशालाओं के बारे में यहां जानें।
विज्ञापन

2 of 4
शांति कुंज - फोटो : Facebook/ParmarthNiketan
शांतिकुंज आश्रम

हरिद्वार के प्राचीन और प्रसिद्ध आश्रमों में से एक शांतिकुंज आश्रम है। हर की पौड़ी से लगभग सात किलोमीटर की दूरी पर शांतिकुंज आश्रम स्थित है। इस आश्रम मे मुफ्त में ठहर सकते हैं। यहां खाने-पीने के साथ ही ठहरने की पूरी सुविधा मुफ्त में मिलती है। शांतिकुंज में सुबह और शाम के समय लंगर लगता है, जिसमें ठहरने वाले लोग भोजन कर सकते हैं। आश्रम में ठहरने वाले लोग हल्के फुल्के काम जैसे साफ सफाई या गार्डनिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
haridwar ashram - फोटो : facebook
जय राम आश्रम

हरिद्वार के सस्ते आश्रमों में जयराम आश्रम का नाम भी शामिल है। हरिद्वार में ठहरने के लिए यह बेस्ट आश्रमों में से एक है। यह घाट से कुछ दूरी पर स्थित है। स्थानीय भोजन के साथ ही यहां पहाड़ी भोजन, पंजाबी, गुजराती और बिहार का खाना मिलता है। इस आश्रम में ठहरने के लिए लगभग 200 रुपये किराया देना होगा।
विज्ञापन

4 of 4
धर्मशाला - फोटो : pexels.com
एकता भवन धर्मशाला

हरिद्वार बस अड्डे से कुछ किलोमीटर की दूरी पर एकता भवन धर्मशाला स्थित है। एकता भवन धर्मशाला पर्यटकों के ठहरने के लिए बेस्ट माना जाता है। इस धर्मशाला से गंगा किनारे का दृश्य बहुत सुंदर दिखता है। धर्मशाला में एसी और नॉन एसी कमरों की सुविधा भी उपलब्ध है। यहां ठहरने के लिए कमरे का किराया लगभग 300 रुपये है। धर्मशाला के आसपास कई होटल है, जहां खाना मिल जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें