फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mini Kashmir Of India: ये है भारत का मिनी कश्मीर, 5000 रुपये के बजट में कर सकते हैं सैर

Sun, 28 May 2023 12:35 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Hill Station - फोटो : pixabay
Mini Kashmir of India: कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यह स्वर्ग भारत में स्थित है, जिसे देश-विदेश से लोग देखने पहुंचते हैं। घूमने का शौक रहने वाले लोग एक बार कश्मीर भ्रमण जरूर करना चाहते हैं। हालांकि कई कारणों से कश्मीर की सैर का सपना पूरा नहीं हो पाता। एक कारण अधिक व्यय होना है। कश्मीर यात्रा के लिए लगभग 15 से 20 हजार रुपये व्यक्ति खर्च हो सकता है। ऐसे में जो लोग परिवार, पार्टनर या दोस्तों के साथ कश्मीर जाना चाहते हैं, उनकी जेब पर बोझ बढ़ सकता है। 

हालांक भारत में ऐसी भी जगह है, जो कश्मीर जैसा सुकून और सुंदरता का अहसास कराती है। यहां के नजारे कश्मीर जैसे ही हैं। हरी-भरी वादियां, सुंदर झीलें, गर्मी में ठंडी हवाओं का अहसास इस जगह को मिनी कश्मीर बनाता है। यहां घूमने के लिए अधिक व्यय करने की भी आवश्यकता नहीं होती। भारत में स्थित मिनी कश्मीर की सैर बहुत कम पैसों में की जा सकती है। यहां के नजारे कश्मीर जैसा सुकून देते हैं। प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरती मन मोह लेने वाली है। महज पांच हजार रुपये में मिनी कश्मीर की सैर पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं कि मिनी कश्मीर के नाम से मशहूर हिल स्टेशन कहां हैं और कैसे मिनी कश्मीर की सैर की जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 4
पिथौड़ागढ़ - फोटो : Facebook/Mini Kashmir Pithoragarh
पिथौरागढ़ को क्यों कहते हैं मिनी कश्मीर?

भारत के छोटे कश्मीर के नाम से मशहूर पिथौरागढ़ उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है। पिथौरागढ़ के नजारे कश्मीर जैसे हैं। प्रकृति की गोद में बसे इस हिल स्टेशन में सुकून भरा वक्त बिता सकते हैं। यहां का ठंडा मौसम गर्मियों में भी राहत दिलाता है। पहाड़ों के अलावा भी कई जगहें हैं जो पिथौरागढ़ को खास बनाती हैं। पिथौरागढ़ में कश्मीर की तरह हरी-भरी वादियों का सुकून, झीलें, पहाड़ी, घुमावदार रास्ते मन मोह लेंगे।
विज्ञापन

3 of 4
पिथौरागढ़ - फोटो : istock
कैसे पहुंचे पिथौरागढ़?

दिल्ली से पिथौरागढ़ की दूरी लगभग 489 किलोमीटर है। 10 घंटे का सफर तय करके आप राजधानी से पिथौरागढ़ पहुंच सकते हैं। पिथौरागढ़ जाने के लिए काठगोदाम या नैनीताल तक ट्रेन से जा सकते हैं। उसके आगे का रास्ता लगभग 180 किलोमीटर का है, जहां बस या टैक्सी से जा सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
उत्तराखंड मौसम, पिथौरागढ़ - फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़ के पर्यटन स्थल

इस हिल स्टेशन में जोलिंगकांग और अंछेरीताल नाम की दो मशहूर झीलें हैं। वहीं करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर टनकपुर में मां पूर्णागिरि का मंदिर भी स्थित है। टनकपुर तक गाड़ी से जा सकते हैं। आगे मंदिर परिसर तक पैदल यात्रा कर सकते हैं। मंदिर मार्ग के लिए सीढ़ियां बनी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें