फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकॉक की नाइट लाइफ के हैं अनोखे रंग, इस नवंबर सस्ते में घूम आइए यहां

Wed, 06 Nov 2019 12:48 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : PIXABAY
छुट्टियों में हम सभी का मन करता है की किसी फॉरेन ट्रिप पर जाएं। लेकिन फॉरेन ट्रिप के नाम पर लोग आशंकित हो जाते हैं कि कहां जाएं और कम बजट पर पूरे ट्रिप का मजा लिया जा सके। फॉरेन ट्रिप पर अधिकांश लोगों को खूबसूरत बीचेस, सुकून देने वाला नेचर वॉक, चमकते पांच सितारे होटल और नाइट लाइफ जैसी चीजें आकर्षित करती हैं। अगर आपको ये सबकुछ एक जगह चाहिए तो बैंकॉक बेस्ट डेस्टिनेशन है आपके लिए। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : PIXABAY
खूबसूरत बीच वाला शहर
चारों तरफ से खूबसूरत बीचेस से बैंकॉक घिरा हुआ है। शहर में मौजूद भीड़भाड़ से दूर इन बीच तक पहुंचने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा और सारी थकान व तनाव आप भूल जाएंगे। बैंकॉक में Koh Samet, Koh Chang, Koh Mat जैसे कई शानदार बीच मौजूद हैं। जहां आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : PIXABAY
कम बजट में लग्जरी का अहसास
हम में से अधिकांश लोग यात्रा के दौरान लग्जरी फील करने के लिए खूब पैसे खर्च करते हैं। लेकिन बैंकॉक में आपको कम बजट में ही लग्जरी फील आ जाएगा। आप बैंकॉक में मैनीक्योर, स्पा व कई सेवाओं के साथ-साथ 5 स्टार होटल्स की लग्जरी आपको लगभग 100 डॉलर के रेट पर मिल जाएगी। 

4 of 6
- फोटो : PIXABAY
नाइटलाइफ
बैंकॉक की नाइट लाइफ दुनियाभर में फेमस हैं। यहां की Khao San Road पर एक से बढ़कर एक बेहतरीन नाइट र्लब, बार और रेस्टोरेंट्स मौजूद हैं। यहां मौजूद शानदार रूपटॉप स्काई बार में आप पार्टनर के साथ ड्रिंक का आनंद ले सकते हैं। बैंकॉक में बिताई गई नाइट लाइफ आपको हमेशा याद रहेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : PIXABAY
लाजवाब स्ट्रीट फूड
भारत की तरह बैंकॉक भी स्ट्रीट फूड के लिए दुनिया भर में फेमस है। आपको यहां ढेर सारे फूड स्टॉल्स मिल जाएंगे। जेजे मार्केट की भीड़भाड़ वाली की सड़कों से लेकर आपको पतले रास्तों तक में सी फूड के साथ नॉन-वेज व वेज फास्ट फूड मिल जाएगा। जिसका स्वाद आप कभी नहीं भूलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : PIXABAY
शहर के बीचों बीच बोटिंग
बैंकॉक शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाली Chao Phraya नदी में आप शाम के वक्त मोटर बोट में बैठकर शहर की चमकती शाम को देख सकते हैं। यहां पर वाटर टैक्सी काफी लोकप्रिय है, जिसमें घूमकर आप खुद को काफी रिलैक्स फील करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें