फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग: इस आदत को तुरंत छोड़ें, ऐसे ठगे जा रहे हैं आप

विज्ञापन
1 of 6
बेवजह सामान खरीदने की आदत - फोटो : Istock
'अरे सुनो, ये नया पार्सल किस चीज का है?' रौनक ने अपनी पत्नी अवनी से पूछा। 'अरे वो मैंने  बेडशीट्स मंगवाई हैं। बाय वन गेट 2 का ऑफर चल रहा है न इसलिए।' 'पर तुमने पिछले महीने पहले ही बेडशीट्स मंगवाई थीं। हमारी सब बेडशीट्स खराब हो गईं क्या?' 'नहीं, खराब तो नहीं हुईं, लेकिन पिछली बार भी ऑफर था और अभी भी ऑफर है। बार बार ऐसा ऑफर कहां आता है। इसलिए इकट्ठी करके रख रही हूं।'

सोनाली ने दरवाजे के सामने पड़े बॉक्स को भुनभुनाते हुए उठाया और सेनेटाइज करने लगीं। एक हफ्ते में यह तीसरा बॉक्स था उनके बेटे सुयश के नाम। घर के बाकी कामों के अलावा ये सेनेटाइजेशन का नया काम तो उन्हें परेशान कर ही रहा था, मन में ये सवाल भी था कि सुयश इतना क्या जरूरी मंगवाता जा रहा है? पूछने पर पता चला किसी ऑनलाइन साइट पर 60 परसेंट ऑफ चल रहा है और सुयश महाशय अब तक करीब 10 हजार रुपये खर्च करके 2 पावर बैंक, 2 हेडफोन्स और 4 आईफोन के कवर मंगवा चुके हैं। इससे भी बड़ी बात यह कि सुयश के पास पहले से ही एक पावर बैंक और एक हेडफोन है और उससे भी ऊपर यह कि सुयश के पास आईफोन तो है ही नहीं! सोनाली ने माथा पीट लिया और अब सुयश भी लुटा पिटा नजर आ रहा है क्योंकि अब उसे इस डील में फायदा नहीं नुकसान ही नुकसान नजर आ रहा है। वह अपनी सैलरी का एक बड़ा हिस्सा इस 'छूट' पर खर्च कर चुका था।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
आम हैं उदाहरण

अपने आस पास देखेंगे तो ऐसे कई केस आपको आराम से देखने-सुनने को मिल जाएंगे। हो सकता है आपके अपने ही घर में कोई ऐसा दीवाना मिल जाये। यह दीवानापन असल में बस एक लालसा होती है, कहीं भी चल रही छूट या सेल का फायदा उठाने की। जो लोग इसके आदि हो जाते हैं वो खर्च करते समय न तो ये सोच पाते हैं कि खरीदी जा रही चीज की उनको जरूरत है या नहीं, न ही ये सोच पाते हैं कि इसमें कितना खर्च हो रहा है। उनके मन में बस एक चीज चलती है- छूट और सेल।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
बाजार उठाता है फायदा

लोगों की इस आदत का फायदा उठाना बाजार बहुत अच्छे से जानता है। उसे मालूम है कि ये एक ऐसी कमजोरी है जो उपभोक्ता को आकर्षित जरूर करेगी। एक के साथ एक ही नहीं दो, तीन और चार फ्री के ऑफर, 80 प्रतिशत तक की छूट, फलां क्रेडिट कार्ड के उपयोग पर एक्स्ट्रा छूट, कॉम्बो ऑफर्स, आदि। ऐसे कितने ही ऑफर आपको ऑनलाइन साइट्स पर आमतौर पर दिखाई दे जाएंगे। इतने सारे सेग्मेंट्स और इतनी सारी छूट कि ऐसा लगेगा खरीद ही लो, क्या पता कल ये छूट हो न हो!

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
हर दिन त्योहार

पहले ये छूट और ऑफर्स ज्यादातर त्योहारों के मौसम में आया करते थे लेकिन अब आये दिन  त्योहार हैं। खासकर कोरोना महामारी के आने के बाद से जब लोगों के लिए ऑनलाइन सामान मंगवाना जरूरत बन गया हो तब आपको दाल-चावल पर भी छूट मिल जाएगी। आप कब इनकी मार्केटिंग के शिकार हो जाएंगे, आपको पता ही नहीं चलेगा और जब तक पता चलेगा आपके अकाउंट से पैसे जा चुके होंगे और महीने का बजट बर्बाद हो चुका होगा।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
छूट और ऑफर्स बार बार आएंगे लेकिन आपका गया हुआ पैसा दोबारा नहीं आ पायेगा। इसलिए बिना सोचे खर्च करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें-
  • जरूरी चीजों की लिस्ट बनाकर ही शॉपिंग करें।
  • सेल के चक्कर में उन चीजों को न खरीदें जिनकी आपको जरूरत नहीं।
  • अगर कोई ऑफर आपको लालच में डाल रहा है तो भी रुक कर सोचें, क्या वह ऑफर वाकई फायदेमंद है, क्या आप अगली बार के लिए रुक सकते हैं। ये सोचकर ही निर्णय लें।
  • कई बार नए ब्रांड अपने प्रमोशन के लिए भी ऑफर या छूट देते हैं। ऐसे में उस ब्रांड की रिव्यू पढ़ें और बिना विश्वास ऐसी चीज न खरीदें जिनसे आपको नुकसान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
  • चीजें अगर बल्क में फ्री या सेल में मिल रही हों तो उनकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें।
  • लिक्विड, खाने-पीने की चीजें आदि खरीदते समय सेल की बजाय अच्छे ब्रांड को प्राथमिकता दें।
  • ये सोचकर कभी खरीदारी न करें कि खरीदी गई चीजें बाद में काम आएंगी। क्योंकि ऐसी चीजें अक्सर सिर्फ स्टोर रूम की शोभा बनकर रह जाती हैं।
  • अप टू 80 परसेंट और 80 परसेंट छूट में अंतर को समझें और फिर खरीदें।
  • बस इस तरह शॉपिंग करें कि यह शॉपिंग आपके लिए बुरा सपना बनकर न रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें