फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेमो डिसूजा: कभी खाने तक के नहीं होते थे पैसे, आज हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक

Mon, 05 Apr 2021 06:44 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रेमो डिसूजा - फोटो : Instagram/remodsouza
हर इंसान की सफलता की कोई न कोई कहानी जरूर होती है। रेमो डिसूजा की भी है। आज भले ही वह एक मशहूर डांस कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक हैं, लेकिन एक समय था जब उनके खाने तक के पैसे नहीं होते थे। कहते हैं कि उन्होंने कई रातें बिना कुछ खाए-पिए ही गुजारी हैं, लेकिन आज उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाई है। उनके डांस को देशभर के लोग पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने आज तक डांस की किसी भी तरह की विशेष ट्रेनिंग नहीं ली है। हालांकि वह मशहूर पॉप स्टार माइकल जैक्सन को अपना डांस गुरु मानते हैं। आइए जानते हैं रेमो डिसूजा के बारे में कुछ खास बातें... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रेमो डिसूजा - फोटो : Instagram/remodsouza
रेमो डिसूजा का जन्म दो अप्रैल 1972 को बंगलुरु में हुआ था। हालांकि उनकी पढ़ाई-लिखाई गुजरात के जामनगर में हुई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि रेमो डिसूजा का असली नाम रमेश यादव है। वह डांस के पीछे इतने पागल थे कि वह अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ कर मुंबई चले गए थे। मुंबई आने के बाद ही उन्होंने अपना नाम रमेश से रेमो कर लिया। 
विज्ञापन

3 of 6
रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल - फोटो : Instagram/remodsouza
रेमो डिसूजा ने अपने संघर्ष के दिनों में ही लिजेल से शादी कर ली थी। वो कहते हैं कि हर कामयाब आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है, रेमो डिसूजा की पत्नी ने ये कहावत सच कर दी है। उन्होंने रेमो का हर कदम पर साथ दिया, उनके मुश्किल वक्त में भी उनके साथ खड़ी रहीं। डांस इंडिया डांस नामक रियलिटी शो के दौरान एक बार मिथुन चक्रवर्ती ने रेमो और लिजेल के बारे में एक दिलचस्प बात बताई थी। उन्होंने कहा था कि रेमो लिजेल के फोन पर हर दिन 100 मिस्ड कॉल करते हैं। इसपर रेमो ने कहा था कि ऐसा वह अपने संघर्ष के दिनों में करते थे, क्योंकि उस समय कॉल रेट 16 रुपये प्रति मिनट था। 

4 of 6
अपने परिवार के साथ रेमो डिसूजा - फोटो : Instagram/remodsouza
रेमो और लिजेल की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। कहते हैं कि उन्होंने तीन बार एक-दूसरे से शादी रचाई है। साल 2019 में उन्होंने शादी की 20वीं सालगिरह पर तीसरी बार ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों की कई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। रेमो और लिजेल के दो बेटे हैं, जिनका नाम ध्रुव और गेब्रियल है। 
विज्ञापन

5 of 6
रेमो डिसूजा - फोटो : Instagram/remodsouza
रेमो के करियर की अगर बात करें तो उन्हें पहली बार बॉलीवुड में पहचान तब मिली थी, जब उन्होंने एक डांस प्रतियोगिता जीती थी और उसके बाद आमिर खान की फिल्म 'रंगीला' में डांस करने का मौका मिला था। इसके बाद उन्होंने मशहूर बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम का एलबम 'दीवाना' कोरियोग्राफ किया। यह एलबम सुपरहिट हुई थी। इसके बाद तो रेमो ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और हमेशा आगे बढ़ते गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रेमो डिसूजा - फोटो : Instagram/remodsouza
रेमो डिसूजा के पास आज करोड़ों की संपत्ति और आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास आठ मिलियन डॉलर यानी करीब 58 करोड़ रुपये की संपत्ति है। साल 2013 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'एबीसीडी' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। इसके बाद उन्होंने 'एबीसीडी 2' को भी को डायरेक्ट किया था और इस फिल्म ने भी अच्छी कमाई की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें