फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: कौन हैं अनिल देशमुख? जिनके खिलाफ दिए गए हैं सीबीआई जांच के आदेश, आसान शब्दों में यहां जानें

Mon, 05 Apr 2021 12:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अनिल देशमुख, फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश जारी कर दिया गया है और ये आदेश बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया है। यही नहीं, इस जांच की रिपोर्ट सौंपने का समय 15 दिन दिया गया है। यहां आपको बता दें कि मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसमें उन्होंने अनिल देशमुख के खिलाफ जांच की मांग की थी। लेकिन आप अनिल देशमुख के बारे में कितना जानते हैं? शायद बेहद कम, तो चलिए हम आपको इनके बारे में कई खास बातें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Anil Deshmukh - फोटो : facebook/Anil Deshmukh
कौन हैं अनिल देशमुख?
  • दरअसल, अनिल देशमुख एनसीपी के नेता हैं और महाविकास आघाड़ी गठबंधन सरकार में वे गृहमंत्री हैं। विदर्भ क्षेत्र से ताल्लुक रखने के साथ ही वे नागपुर जिले के कटोल इलाके के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 70 साल है।
विज्ञापन

3 of 7
Anil Deshmukh - फोटो : facebook/Anil Deshmukh
वहीं, साल 1995 में अनिल देशमुख ने कटोल विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी। यही नहीं, इसके बाद साल 1999, 2004, 2009 और 2019 में जीतकर वे विधानसभा पहुंचे।

4 of 7
Anil Deshmukh - फोटो : facebook/Anil Deshmukh
जहां साल 2004 में उन्हें पीडब्ल्यूडी जैसे बड़े विभाग की जिम्मेदारी मिली, तो वहीं साल 2009 से लेकर 2014 तक भी उनका मंत्री पद बरकरार रहा। वहीं, साल 2014 में उन्हें 5557 वोटों से हार का मुंह देखना पड़ा था। लेकिन साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के साथ अनिल देशमुख ने वापसी की और महाराष्ट्र के गृह मंत्री बने।
विज्ञापन

5 of 7
Anil Deshmukh - फोटो : facebook/Anil Deshmukh
हालांकि, ये पहली बार नहीं जब अनिल देशमुख चर्चा में आए हों। इससे पहले साल 2001 में भी वे उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उनके खिलाफ खाद्य और उत्पाद मामले में ड्रग्स के आरोप लगे थे। इसके अलावा महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत को अनिवार्य करने की वजह से भी वे चर्चा में रहे थे।
विज्ञापन

6 of 7
Anil Deshmukh - फोटो : facebook/Anil Deshmukh
बात अगर देशमुख की संपत्ति की करें, तो साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी। इसके मुताबिक, उनकी चल संपत्ति 1.7 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 12.9 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Anil Deshmukh - फोटो : facebook/Anil Deshmukh
इसके अलावा अपने हलफनामे में जो जानकारी उन्होंने दी थी। उसके मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 14.6 करोड़ रुपये और कुल आय 34.6 लाख रुपये थी। यहां उन्होंने ये जानकारी भी दी थी कि उनके ऊपर 4.6 करोड़ रुपये की देनदारियां भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें