जब एक लड़का लड़की प्यार के रिश्ते में होते हैं, तो उनके चारों तरफ खुशियां होती है। दोनों पार्टनर एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं, एक साथ शॉपिंग पर जाते हैं, एक साथ डिनर डेट पर जाते हैं और एक साथ ही ज्यादातर काम करते हैं आदि। लेकिन सभी कपल हर वक्त साथ में रह पाएं, ऐसा हर किसी के साथ नहीं होता है क्योंकि कई लोगों को अपने काम, अपनी पढ़ाई या दूसरे अन्य कामों की वजह से अपने पार्टनर से कई बार तो लंबे वक्त तक दूर रहना पड़ता है। ऐसे में जब ये पार्टनर काफी लंबे समय बाद मिलते हैं, तो दोनों बेहद खुश होते हैं। लेकिन कुछ बातें हैं, जिनका ध्यान आपको अपने पार्टनर से मुलाकात के समय रखना चाहिए। ज्यादा सोचिए मत, क्योंंकि हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आपके और आपके पार्टनर के बीच प्यार और बढ़ सकता है।