लंबे समय से हमारे बीच कोरोना वायरस महामारी मौजूद है, जिसने लगभग हर किसी की जिंदगी को प्रभावित किया है। भले ही मौजूदा समय में ये वायरस शांत हो, लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि ये खतरनाक वायरस अब भी हमारे बीच में है। कोरोना की वजह से लंबे समय तक लॉकडाउन लगाए गए और अब भी इस वायरस की वजह से कई लोग अपने-अपने घरों से दफ्तर या अन्य काम कर रहे हैं। इसके अलावा बच्चे लंबे समय से घर पर ही हैं और मौजूदा समय के हालात में तो उनका घर से बाहर जाना सुरक्षित नहीं है। ऐसे में बच्चे घर पर ही रहने को मजबूर हैं, जिसकी वजह से कहीं न कहीं बच्चे काफी परेशान हैं। इसलिए बच्चों का ध्यान रखने में उनके माता-पिता अहम भूमिका निभा सकते हैं और वो भी कुछ अच्छी आदतों के साथ। तो चलिए आपको कुछ ऐसी ही अच्छी आदतों के बारे में बताते हैं।