फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपके अंदर भी हैं ये चार अच्छी आदतें, तो आप बन सकते हैं अच्छे पार्टनर

Wed, 11 Aug 2021 10:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
प्यार का रिश्ता काफी नाजुक होता है, लेकिन जब तक इस रिश्ते में प्यार रहता है तब तक कोई ताकत इस रिश्ते को तोड़ नहीं सकती है। पार्टनर के बीचे की बातें, अच्छी आदतें, एक-दूसरे के प्रति सम्मान, एक-दूसरे से प्यार करना, एक-दूसरे की बातें सुनना और एक-दूसरे को समझना। ये सभी बातें एक रिलेशनशिप और शादीशुदा जिंदगी को हमेशा अच्छी बनाती हैं, लेकिन जैसे ही इस रिश्ते में कोई छोटी सी बात भी गलत होती है, तो कई बार ये वजह रिश्ता टूटने तक का कारण बन जाती है। इसलिए लोग चाहते हैं कि उनका पार्टनर समझदार, हो, उन्हें एक ऐसा पार्टनर मिले जो रिश्ते की अहमियत समझें, उन्हें समझें, इस रिश्ते को दिल से निभाए, प्यार सिर्फ शारीरिक न हो बल्कि तन मन और धन से हो आदि। ये सभी हर कोई चाहता है। ऐसे में हम आपको कुछ आदतें बताने जा रहे हैं, जो आपको एक अच्छा पार्टनर बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
प्रेरित करता हो
  • कई लोग दूसरों को काफी प्रेरित करते हैं, उन्हें मोटिवेट करते हैं कि वे ये काम कर लेंगे, हां तुम कर सकते हो आदि। आपकी ये प्रेरित करने वाली आदत आपको एक अच्छा पार्टनर बना सकती है अगर आप ऐसे ही अपने पार्टनर को भी प्रेरित करते हैं, तो आप एक अच्छे पार्टनर बन सकते हैं। ऐसे लोगों को दुनिया काफी पसंद करती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
पीठ पीछे बुराई न करना और न सुनना
  • कई लोगों की आदत होती है कि वे अपने पार्टनर की ही पीठ पीछे बुराई करते भी हैं, और दूसरों को मौका देते हैं कि वे भी करें। ऐसे में आपका रिश्ता खराब हो सकता है, लेकिन अगर आपके अंदर ये आदत है कि आप न तो अपने पार्टनर की पीठ पीछे बुराई करते हों और न ही किसी से सुनते हों, तो आपकी ये आदत आपको एक बेहतर पार्टनर बना सकती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
मदद के लिए हमेशा तैयार
  • जो लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, वे अच्छे पार्टनर बन सकते हैं। एक पार्टनर दूसरे पार्टनर से यही चाहता है कि वे उसकी मुसीबत के समय मदद करें और अगर आपके अंदर ये बात है तो आप एक अच्छे पार्टनर बनकर उभर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
भरोसा करता है
  • हर कोई चाहता है कि उसको एक ऐसा पार्टनर मिले, जो उस पर आंख बंद करके भरोसा करे और उनके बीच कभी शक की दावीर खड़ी न हो। इसलिए अगर आप लोगों पर भरोसा जताते हैं, तो आपकी ये आदत आपको एक अच्छा पार्टनर बना सकती है, क्योंकि बेवजह शक करने से सिर्फ रिश्ते खराब होते हैं और भरोसा करने से प्यार बढ़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें