फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips For Wedding: अपने घर की शादी को भी बनाना है रॉयल तो अनंत अंबानी के विवाह से लें ये टिप्स

Sun, 14 Jul 2024 01:40 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी अपने घर की शादी को रॉयल बनाना चाहती हैं तो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट से टिप्स लें। 
विज्ञापन
1 of 7
अनंत अंबानी के विवाह से लें ये टिप्स - फोटो : अमर उजाला
Tips For Wedding: मुकेश अंबानी की सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 12 जुलाई को अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ-साथ फेरे लिए। इस शादी में शामिल होने के लिए विदेश से भी कई दिग्गज आए। वहीं शादी के बाद शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में पीएम मोदी तक शरीक होने पहुंचे। इस शाही शादी के रस्में कई महीनो पहले से ही शुरू हो गई थी।

जहां एक तरफ आज के समय में लोग परंपराओं को पीछे छोड़कर आगे बढ़ते जा रहे हैं, वहीं अनंत अंबानी की शादी में अंबानी परिवार ने अपनी सभी परंपराओं को बखूबी निभाया। अगर आपके घर में भी शादी है तो आप भी अनंत अंबानी की शादी से कुछ टिप्स लेकर अपने घर की शादी को भी रॉयल बन सकते हैं।

दरअसल अनंत अंबानी की शादी में जिस तरह से रस्मों को निभाया गया, वो बाकी काबिले तारीफ है। इसके अलावा कई ऐसी चीज भी हैं, जिसकी वजह से अनंत अंबानी की शादी लोगों को पसंद आई। अगर आप भी ऐसी शादी चाहते हैं तो बिना ज्यादा पैसा खर्च किए और कुछ बातों का ध्यान रखके भी आप अपने घर की शादी को रॉयल बना सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
अनंत अंबानी के विवाह से लें ये टिप्स - फोटो : पीटीआई
कपड़ों और ज्वेलरी का रखें ध्यान

शादी को रॉयल बनाने के लिए सभी परिवारवालों और मेहमानों को अपने कपड़ों और ज्वेलरी का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। खासतौर पर ध्यान रखें कि शाही शादी में रंग थोड़े चटक होने चाहिए। चटक का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप लाल, नीले रंग ही पहनें। यहां चटक रंगों से मतलब बस ये ही कपड़ों में चमक होनी चाहिए। इसके साथ ही अपने कपड़ों के हिसाब से ज्वेलरी भी हैवी ही पहनें। 
विज्ञापन

3 of 7
अनंत अंबानी के विवाह से लें ये टिप्स - फोटो : इंस्टाग्राम@swamikailashanandgiri_official
सही स्थान और सजावट का चयन जरूरी

शाही शादी के लिए सही जगह का चयन करना बेहद जरूरी है। ध्यान रखें कि जिस स्थान पर शादी हो रही हो, वहां की सजावट आपकी थीम के अनुकूल हो। इस स्थान की सजावट में असली फूलों का चयन करें। इसके साथ ही शाही झूमर, कालीन, और पारंपरिक चीजों का ही उपयोग करें। 

4 of 7
अनंत अंबानी के विवाह से लें ये टिप्स - फोटो : ANI
अपनी संस्कृति को दिखाएं

जिस तरह से अनंत अंबानी की शादी में सभी बड़े संतों को बुलाया गया था, हर रस्म को पूरे पारंपरिक तरह से निभाया गया था, ठीक उसी तरह से आप भी अपने गुरुओं को विवाह मे आमंत्रित कर सकते हैं। इसके साथ ही अपने घर की रस्मों को पूरी रीति-रिवाज के साथ निभाएं। 
विज्ञापन

5 of 7
अनंत अंबानी के विवाह से लें ये टिप्स - फोटो : एक्स/अंबानी अपडेट
सभ्यता से जुड़ा हो भोजन

आजकल लोग शादी की दावत में अनगिनत देशी-विदेशी पकवानों को रखते हैं, लेकिन आप चाहें तो ऐसे पकवानों का चयन कर सकते हैं, जो भारतीय संस्कृति से जुड़े हों। इसके साथ आप भारत के साथ-साथ अन्य विदेशों के खास पकवानों को भी दावत में शामिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
अनंत अंबानी के विवाह से लें ये टिप्स - फोटो : वीडियो ग्रैब
सांस्कृतिक कार्यक्रम करें आयोजित

अपने घर की शादी को शाही बनाने के लिए उसमें डांस-गाने की जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराएं। ये देखने में काफी अच्छा लगता है। आप चाहें तो शाही संगीत, नृत्य और लोक कला का आयोजन करा सकते हैं। इसके साथ ही मनोरंजन के लिए भी परंपरागत संगीत वाद्ययंत्र जैसे सितार, तबला, और वीणा का उपयोग करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अनंत अंबानी के विवाह से लें ये टिप्स - फोटो : ANI
दूल्हा-दुल्हन की एंट्री हो खास

शादी के समय हर किसी की नजर दूल्हा और दुल्हन पर होती है। ऐसे में साधारण या कॉमन तरीके से दूल्हा-दुल्हन की एंट्री कराने की बजाय आप कुछ अलग कर सकती हैं। एंट्री जितनी सादगी भरी होगी, अंदाज उतना ही शाही लगेगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें