Tips For Wedding: मुकेश अंबानी की सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 12 जुलाई को अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ-साथ फेरे लिए। इस शादी में शामिल होने के लिए विदेश से भी कई दिग्गज आए। वहीं शादी के बाद शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में पीएम मोदी तक शरीक होने पहुंचे। इस शाही शादी के रस्में कई महीनो पहले से ही शुरू हो गई थी।
जहां एक तरफ आज के समय में लोग परंपराओं को पीछे छोड़कर आगे बढ़ते जा रहे हैं, वहीं अनंत अंबानी की शादी में अंबानी परिवार ने अपनी सभी परंपराओं को बखूबी निभाया। अगर आपके घर में भी शादी है तो आप भी अनंत अंबानी की शादी से कुछ टिप्स लेकर अपने घर की शादी को भी रॉयल बन सकते हैं।
दरअसल अनंत अंबानी की शादी में जिस तरह से रस्मों को निभाया गया, वो बाकी काबिले तारीफ है। इसके अलावा कई ऐसी चीज भी हैं, जिसकी वजह से अनंत अंबानी की शादी लोगों को पसंद आई। अगर आप भी ऐसी शादी चाहते हैं तो बिना ज्यादा पैसा खर्च किए और कुछ बातों का ध्यान रखके भी आप अपने घर की शादी को रॉयल बना सकते हैं।