शादी को लेकर लड़का-लड़की काफी सपने देखते हैं। ऐसे में जब नई शादी होती है, तो हर किसी की उससे काफी उम्मीद होती है। हर कोई चाहता है कि उनके जीवन में प्यार हो, उनके जीवन में खुशियां हों, उनका पार्टनर उनको प्यार करें आदि। जो लोग लव मैरिज करते हैं, वो तो अपने पार्टनर को पहले से जानते हैं। ऐसे में उनके लिए पार्टनर को समझने में ज्यादा दिक्कत नही होती है, लेकिन जो लोग अरेंज मैरिज करते हैं उनको अपने पार्टनर को समझने में समय लगता है और वहीं, सबसे ज्यादा समय पति को अपनी पत्नी को समझने में लगता है। हर पति चाहता है कि वो अपनी पत्नी को खुश रखें, दोनों के बीच प्यार हो और ऐसा ही पत्नी भी चाहती है। लेकिन पति लोग ये नहीं समझ पाते हैं कि वो ऐसा क्या करें, जिससे उनका प्यार का रिश्ता और मजबूत हो। अगर आप भी इसी उलझन से गुजर रहे हैं, तो चलिए हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताते हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं।