प्यार का रिश्ता बड़ा ही मीठा होता है, क्योंकि इसमें चारों तरफ प्यार ही नजर आता है। जब भी कोई प्यार के रिश्ते में बंधता है तो उसके लिए ये रिश्ता काफी मायने रखता है। बात अगर पार्टनर्स की करें तो दोनों पार्टनर एक-दूसरे का ख्याल रखने की कोशिश करते हैं। हालांकि, इस रिश्ते के शुरुआती दौर में चीजों को समझने में वक्त लगता है। इसलिए जरूरी है कि हम अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें और उनके साथ समय बिताकर अपनी बातों को उनके सामने रखें, ताकि ये रिश्ता बेहतर तरीके से चल सके। लेकिन प्यार के रिश्ते में जितना प्यार भरा होता है, उतनी ही कई तरह की दिक्कतें भी इसी रिश्ते में आती है। जैसे लड़ाई-झगड़े और पार्टनर से अनबन होना। कई बार तो छोटे-छोटे झगड़े भी बड़ा रूप ले लेते हैं, जिसकी वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। अगर आप भी ऐसी ही दिक्कतों से जूझ रहे हैं, तो चलिए आपको कुछ चीजों के बारे में बताते हैं, जो आपकी दूरियों को कम करने में मदद कर सकती हैं।