हर कपल की लाइफ में शादी और सगाई के बीच का समय उनका गोल्डन टाइम होता हैं।अपने नए रिश्ते को लेकर दोनों ही लोग बेहद एक्साइटिड होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन शुरुआती दिनों में आपके मुंह से निकली हुई कोई भी गलत बात आपके बनने वाले इस नए रिश्ते को तोड़ सकती है। ये डर तब और बढ़ जाता है जब आप अरेंज मैरिज करने वाले होते हैं।
आइए जानते हैं वो कौन सी 5 बातें हैं जो हमें सगाई के बाद खासतौर पर अपने होने वाले पार्टनर से करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 6
आकर्षित
अंदरुनी जानकारी देने से बचें-
अगर आपकी अरेंज मैरेज होने वाली तो अपने पार्टनर को अपने माता-पिता,भाई-बहन के निजी जीवन के बारें में इतनी जल्दी न बताएं। पहले अपने पार्टनर को समझें फिर शादी के बाद चर्चा करें।
विज्ञापन
3 of 6
live in relationship
अपना अतीत न बताएं-
कभी भी शादी से पहले अपने पार्टनर के साथ अपने गुजरे हुए समय को साझा करनें से बचें। क्योंकि आप दोनो एक नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहें है ऐसे में भविष्य का प्लान तैयार करें।
4 of 6
किस
बहुत उम्मीदें न रखें-
अपने पार्टनर से बहुत उम्मीदें न रखें तो ही बेहतर है। अपनी तरफ से बेस्ट दें और एक दूसरें का सम्मान और दिल से खुश रखने की कोशिश करें इससे आने वाला पल बेहतरीन होगा।
विज्ञापन
5 of 6
चॉकलेट डे
बाकी लोगों का भी ध्यान रखें-
अभी आपकी शादी भी नहीं हुई हैं और आपने अपनी सारी दुनिया उसी में बसा ली ऐसा कतई न करें। अपने दोस्तों और परिवार वालो से वैसा ही व्यवहार करें जैसा पहले से करते आ रहें हैं, उनसे दूरी बनाने की कोशिश न करें।
संयम रखें-
शादी से पहले अपने पार्टनर से बातें जरुर करें लेकिन उसके साथ शारीरिक रुप से इनवाल्व होने की कोशिश न करें। एक दूसरे को समझानें का मौका जरुर दें। साथ ही सोशल मीडिया पर शादी से पहले इन रिलेशनशिप का स्टेटस बिल्कुल अपडेट न करें।