ये दौर डीजिटल पेमेंट का है। इस सुविधा ने हमारी अर्थव्यवस्था के पूराने स्वरूप को बदल के रख दिया है। बीते एक दशक के दौरान डीजिटल लेन देन की मात्रा में एक बहुत बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। लोग अब आसानी से यूपीआई, क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन पेमेंट कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इसी के समानांतर साइबर फ्रॉड के मामलों में भी काफी तेजी आई है। इंटरनेट की दुनिया पर ऐसे कई हैकर्स हैं, जो पीछे छुपकर किसी मैलवेयर की मदद से आपके बैंक का पासवर्ड चुरा सकते हैं। इससे आपको एक बड़ा घाटा सहन करना पड़ सकता है। अगर आप भी लेन देन के लिए डीजिटल पेमेंट का सहारा लेते हैं, तो आपको काफी सावधान रहना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने बैंक अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं। इससे आपके साथ फ्रॉड होने का खतरा काफी कम हो जाएगा।