फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तरीकों से पहचाने केसर असली है या नकली

Fri, 31 May 2019 02:56 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केसर का इस्तेमाल सेहत और सौंदर्यता को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। केसर सबसे ज्यादा जम्मू-कश्मीर के पुलवामा इलाके में होती है। केसर को रोपने का काम अगस्त-सितंबर के दौरान होता है। इसके अलावा अक्टूबर से दिसंबर तक केसर के फूल निकल आते हैं। भारत में केसर लाखों रुपये में बिकता है। इसलिए महंगे होने के चलते हर कोई इसकी खेती नहीं कर सकता। मार्केट में असली केसर के नाम पर लोग नकली केसर भी बेच रहे हैं। इसलिए हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप असली और नकली केसर की पहचान कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
खुशबू से करें असली और नकली की पहचान
जब भी आप केसर खरीदने जाएं तो केसर को अपनी जीभ पर रखें और हल्का चबाएं। इस दौरान अगर आपको केसर का स्वाद मीठा लग रहा है तो यानी कि केसर नकली है। क्योंकि असली केसर की पहचान मीठी खुशबू और कड़वे स्वाद द्वारा ही की जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : getty images
रंग से पहचानें
हल्के गरम पानी में केसर के दो रेशे डालिए। अब अगर रेशे पानी में तुरंत अपना रंग छोड़ने लगे तो समझ जाइए कि केसर नकली है। क्योंकि असली केसर जब तक पानी में रहता है या उबलता है तो धीरे-धीरे रंग छोड़ता है।

4 of 5
- फोटो : Getty Images
बेकिंग पाउडर में मिलाकर पहचानें
पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालकर केसर के असली और नकली की पहचान की जा सकती है। इसके लिए आप एक कप पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा लें और अच्छे से मिला लें। अब ध्यान दें कि अगर इस दौरान केसर भगवा रंग छोड़ता है तो वह नकली है। क्योंकि केसर का रंग भगवा होता है और केसर को किसी भी चीज में मिलाने पर केसर पीला रंग छोड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : getty images
गर्म जगह पर रखकर देखें
केसर के धागे हमेशा सूखे होते हैं, पकड़ने से टूट जाते हैं और गर्म जगह पर केसर Jकने से यह खराब हो जाता है जबकि नकली केसर वैसा कै वैस ही रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें