फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Recipe: 31 दिसंबर की पार्टी में मेहमानों को नाश्ते में परोसें क्रिस्पी कॉर्न चाट, बनाना है बेहद आसान

Thu, 28 Dec 2023 01:19 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपने 31 दिसंबर की रात अपने घर पर पार्टी का आयोजन किया है तो आप अपने मेहमानों के लिए स्नैक्स में क्रिस्पी कॉर्न चाट परोस सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
New Year Recipe - फोटो : instagram
New Year Recipe: क्रिसमस के बाद सभी जगहों पर नए साल की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। हर साल नए साल के स्वागत में लोग अपने-अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ पार्टी करते हैं। लोग अपनी पार्टी को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। बहुत से लोगों को चुनिंदा लोगों के साथ ही पार्टी करना पसंद होता है, ऐसे में वो अपने खास लोगों को घर पर ही बुलाकर नए साल की खुशियां मनाते हैं।

घर पर पार्टी होस्ट करके बाहर से नाश्ता मंगवाना तो आसान होता है, लेकिन अगर आप अपने मेहमानों को उनके खास होने का एहसास दिलाना चाहती हैं तो 31 दिसंबर की रात की पार्टी में उन्हें कुछ अपने हाथ से बनाकर खिला सकती हैं। घर पर क्या बनाना आसान है इस बारे में आज हम आपको बताएंगे। दरअसल, आज हम आपको घर पर ही क्रिस्पी कॉर्न चाट बनाना बताएंगे, ताकि आप अपने गेस्ट को ये परोस कर तारीफ बटोर पाएं। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्रिस्पी कॉर्न चाट बनाने का सामान 
 
  • कॉर्न - 2 कप
  • मक्के का आटा - 2 टेबल स्पून
  • चाट मसाला - 1 चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
  • अमचूर पाउडर  - आधा चम्मच
विज्ञापन

3 of 7
Cooking Hacks - फोटो : Istock
  • हरा धनिया (कटा हुआ) - 2 टेबल स्पून
  • हरा मिर्च (कटी हुई) - 1 छोटी सी
  • प्याज (कटी हुई) - 1/4 कप 
  • टमाटर (कटा हुआ) - 1/2 कप 
  • नींबू का रस - 1 टेबल स्पून 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विधि

क्रिस्पी कॉर्न चाट बनाने के लिए सबसे पहले स्वीट कॉर्न को अच्छे से धोकर एक बाउल में हल्का उबाल लें। इसे उबालते वक्त ध्यान रखें कि ये पूरी तरह से ना उबल जाए। उबालने के बाद कॉर्न को एक कटोरे में छानकर निकालें और फिर इसमें मक्के का थोड़ा सा आटा डालकर अच्छे से मिलाएं।
विज्ञापन

5 of 7
cooking new - फोटो : istock
इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम करें। तेल में इन कॉर्न को डालकर सुनहरा होने तक तलें। जब ये सही से फ्राई हो जाएं तो इसे एक टिश्यू पेपर पर निकाल लें, ताकि इसका अतिरिक्त तेल निकल जाए।
विज्ञापन

6 of 7
corn - फोटो : instagram
इसके बाद कॉर्न को एक कटोरे में डालें और चाट मसाला, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, हरा धनिया, हरी मिर्च, प्याज और टमाटर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
New Year Recipe - फोटो : instagram
सभी चीजों के सही प्रकार से मिक्स करने के बाद इसमे ऊपर से नींबू का रस डालें। अब आखिर में इसे प्लेट में निकाल कर ऊपर से सजाने के लिए इसमें धनिया की पत्ती डालें। बस आप इसे अपने मेहमानों को परोस सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें