फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas 2023: पार्टी के लिए दोस्तों को बुलाया है घर पर तो डिनर में तैयार करें वेज कबाब और रुमाली रोटी

Mon, 25 Dec 2023 11:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपने आज क्रिसमस के दिन अपने घर पर पार्टी होस्ट की है तो आप अपने मेहमानों के लिए वेज कबाब और रुमाली रोटी तैयार कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Christmas 2023 - फोटो : instagram
Christmas 2023: हर साल की तरह ही इस साल भी 25 दिसंबर को यानी कि आज क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। ये दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन सरकारी अवकाश होता है, ऐसे में लोग अपने परिवार के साथ चर्च जाते हैं और अच्छा समय व्यतीत करते हैं। इसके साथ ही बहुत से लोग अपने घर पर क्रिसमस की पार्टी का आयोजन करते हैं।

अगर आपने भी अपने घर क्रिसमस पार्टी आयोजित की है, लेकिन आपको ये समझ नहीं आ रहा है, कि आप मेहमानों को क्या खिलाएं तो ये खबर आपके लिए है।

दरअसल, हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक बेहद मन से खाते है। हम बात कर रहे हैं वेज कबाब और रुमाली रोटी की, जिसे बनाना बेहद ही आसान है। इसे आप आसानी से रात के डिनर में तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Christmas 2023 - फोटो : Instagram
वेज कबाब बनाने के लिए सामान
  • भीगे हुए काबुली चने- 1 कप
  • उबला आलू 
  • प्याज - 1
  • धनिया पत्ती - 2 टेबल स्पून बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च 
विज्ञापन

3 of 6
Christmas 2023 - फोटो : Pixabay
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 टेबल स्पून
  • गरम मसाला पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल - तलने के लिए

4 of 6
Christmas 2023
विधि

अगर आप अपने घर पर मेहमानों के लिए वेज कबाब बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले एक कटोरे में उबले हुए चने डालकर उसे मैश करें। इसके बाद इसी कटोरे में उबले आलू को मैश करके डालें।

जब दोनों चीजों को अच्छे से मैश कर लें तो इसमें लहसुन अदरक पेस्ट, नमक, काली मिर्च, धनिया, लाल मिर्च पाउडर डालकर सही से मिलाएं। इन सभी को मिलाकर नरम आटा गूंथ लें अब इनसे कबाब तैयार करें। जब ये बन जाए तो इसे एक पैन में तेल डालकर सेक लें। 
विज्ञापन

5 of 6
Christmas 2023 - फोटो : istock

रुमाली रोटी बनाने का सामान
  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1 कप मैदा
  • नमक
  • तेल
  • गूंथने के लिए आधा कप पानी 
  • थोड़ा-सा सूखा आटा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Christmas 2023 - फोटो : demo pic
ऐसे करें तैयार

रुमाली रोटी बनाने के लिए सबसे पहले आटा, मैदा, नमक और एक चम्मच तेल को एक कटोरे में मिलाएं। अब इसका आटा गूंथ कर 20 मिनट के लिए रख दें। कुछ देर के बाद इसकी लोई तैयार करें और उससे पतली सी रोटी बनाएं।

अब एक कढ़ाई को गैस पर उल्टा रखकर उसपर तेल की कुछ बूंद डालें और अब अपनी महीन रोटी को कढ़ाई पर रखकर सेकें। जब ये पक जाए तो इसे कबाब, प्याज और हरी चटनी के साथ परोसें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें