फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Recipe: महानवमी के दिन कन्याओं को लगाएं हलवा-पूड़ी का भोग, यहां जानें इसे बनाने का तरीका

Mon, 23 Oct 2023 09:45 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवरात्र की नवमी तिथि को मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है, उन्हें हलवा-पूड़ी का भोग लगाना बेहद जरूरी माना जाता है।
विज्ञापन
1 of 7
हलवा चना - फोटो : Istock
Navratri Recipe: धूमधाम से शुरू हुए शारदीय नवरात्रि अब समापन की ओर बढ़ गए हैं। दरअसल, 15 अक्तूबर को नवरात्रि की शुरुआत बेहद ही धूमधाम से हुई थी। अब 23 अक्तूबर को महानवमी के दिन इसका समापन होगा है। ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति इन नौ दिनों में सच्चे मन से मां दुर्गा की अराधना करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में लोग माता रानी के हर स्वरूप की अच्छे से पूजा-अर्चना करते हैं।

नवरात्रि के आखिरी दिन यानी कि महानवमी को मां  सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इसी दिन हवन करके कन्या पूजन भी किया जाता है। ऐसे में बाकि स्वरूपों की तरह लोग मां  सिद्धिदात्री को भी उनके प्रिय भोजन का भोग लगाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि मां सिद्धिदात्री को हलवा चने और पूड़ी का भोग लगाया जाता है। ऐसे में आज के लेख में हम आपको हलवा, पूड़ी और चना बनाने की विधि बताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
atte ka halwa - फोटो : istock
हलवा बनाने का सामान
  • सूजी (रवा) – 1 कटोरी
  • देसी घी – 1 टेबलस्पून
  • चीनी – 1 कप
  • इलायची कुटी – 3/4 टी स्पून
  • बादाम कटी – 7-8
  • किशमिश – 10-12
विज्ञापन

3 of 7
sooji halwa - फोटो : istock
विधि

हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी को गर्म करें। इसके बाद सूजी को घी में डालकर सही से भूनें। सूजी भूनते वक्त ध्यान रखें कि गैस एक दम हल्की होनी चाहिए। जब सूजी भुन जाए तो इसमें नाप के पानी डालकर चलाएं। जब इसे अच्छे से चलाकर इसमें चीनी डालें। इसके बाद हलवा कुछ मिनट के लिए ढक दें। जब इसका पानी सूख जाए तो गैस बंद करके इलायची पाउडर डालें। इसके ऊपर से सभी मेवा भी काटकर डालें।

4 of 7
kala Chana - फोटो : Instagram
काले चने बनाने का सामान
  • काला चना
  • हरी मिर्च
  • जीरा
  • गरम मसाला
  • नमक
  • कटा हरा धनिया
  • घी
  • हल्दी पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • अमचूर पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
     
विज्ञापन

5 of 7
हलवा चना रेसिपी - फोटो : Istock
विधि

काले चने बनाने के लिए एक रात पहले पानी मे चने भिगो दें। अगले दिन इसे उबाल कर पहले ठंडा कर लें। इसके बाद एक कड़ाही में घी डालें और सभी मसालों से तड़का लगाएं। इसके बाद इसमें चने डालें और सही से मिलाएं। अब आखिर में नमक डालें और सही से मिलाएं। इसे सजाने के लिए धनिए की पत्ती जरूर डालें। 
विज्ञापन

6 of 7
poori - फोटो : istock
पूड़ी बनाने का सामान
  • 3 कप आटा
  • आटा गूंथने के लिए 1 गिलास पानी
  • तलने के लिए घी
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
halwa puri - फोटो : istock
विधि

पूड़ियां बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में आटा लें और फिर उसमें धीरे-धीरे पानी डालकर आटा गूंथ लें। इसके बाद कुछ देर इसे ऐसे ही ढककर रख दें। कुछ समय के बाद आटे से लोई बनाकर इनकी पूड़ियां तैयार करें। अब कड़ाही में घी गर्म करके पूड़ियां सेंके और गर्मागर्म पूड़ियां का भोग कन्याओं को लगाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें