Durga Ashtami Vrat Bhog Recipe : शारदीय नवरात्रि में नौ दिन पूजा होती है। हर दिन माता के नौ स्वरूपों की उपासनी की जाती है। 22 अक्तूबर को महा अष्टमी या दुर्गा अष्टमी का पर्व है। यह नवरात्रि का आठवां दिन है। आठवें दिन यानी अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। मां महागौरी भोलेनाथ की अर्धांगिनी और भगवान श्री गणेश की माता हैं। महागौरी की पूजा गृहस्थ जीवन को खुशहाल बनाती है।
माता महागौरी को मां पार्वती, मंगला गौरी, उमा आदि नामों से भी जाना जाता है। महागौरी की पूजा में मोरपंखी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान माता का प्रिय भोग लगाया जाता है। दुर्गा अष्टमी में मां महागौरी की पूजा कर रहे हैं तो उन्हें पसंदीदा भोग लगाकर प्रसन्न करें।