हमारे जीवन में हमारे खानपान का अहम स्थान होता है। हम जिस तरह के आहार का सेवन करते हैं, हमें उसी तरह के फायदे उस खाने से मिलते हैं। हालांकि, समय के हिसाब से ये चीजें बदलती रहती हैं। जैसे- सुबह नाश्ते मे कुछ अलग, तो रात के खाने में कुछ अलग। इसके अलावा जब व्यक्ति व्रत रखता है, तो उसका खानपान पूरी तरह से बदल जाता है। इसी कड़ी में आज 26 जुलाई 2021 से सावन के महीने की शुरुआत हो गई है और आज सावन का तीसरा सोमवार है। लोग इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं और उनके नाम का व्रत भी रखते हैं। ऐसे में लोग इस दिन व्रत के दौरान अन्न ग्रहण नहीं करते हैं, लेकिन कई लोग इस उलझन में जरूर रहते हैं कि वे क्या खाएं और क्या नहीं? तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप व्रत के दौरान किन चीजों को खा सकते हैं, और किन चीजों का सेवन करने से आपको बचना चाहिए।