फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: दशहरा में बनाएं ये चार स्नैक्स, इस रेसिपी से झटपट हो जाएंगे तैयार

Fri, 15 Oct 2021 09:24 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दशहरा 2021 स्नैक्स - फोटो : Istock
भारत मे हर पर्व धूमधाम से मनायक जाता है। त्योहारों में पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ कई छोटी बड़ी तैयारियां होतीं हैं। त्योहार अलग हों, उन्हें मनाने का तरीका अलग हो लेकिन एक बार जो हर त्योहार में एक जैसा होती है वह है त्योहारों में बनने वाले स्वादिष्ट व्यंजन। हर पर्व में ढेरों तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाएं जाते हैं। परिवार, आसपड़ोस और दोस्तों के साथ मिलकर खुशियां मनाने का एक तरीका स्वादिष्ट खाना भी होता है। दशहरा के मौके पर भी आप तरह तरह के पकवान बना सकते हैं। एक दो नहीं बल्कि चार अलग अलग तरह के आसान स्नैक्स बनाएं ताकि दशहरा का मज़ा दोगुना हो जाएं। देश के अलग अलग जगहों पर दशहरा में कुछ खास मिठाई बनाने की परंपरा है। जैसे उत्तर क्षेत्र में लोग इस दिन जलेबी बनाते हैं। मान्यता है कि भगवान श्री राम को शशकुली नाम की मिठाई पसन्द थी, इसे आज जलेबी कहते हैं। इसके अलावा मालपुआ और मीठे गुलगुले भी बनाएं जाते हैं। तो चलिए जानते हैं दशहरा स्नैक्स की रेसिपी, जिन्हें आप बना सकते हैं आसानी से।
विज्ञापन

2 of 5
दशहरा 2021- जलेबी बनाने की रेसिपी - फोटो : istock
जलेबी बनाने के लिए सामग्री

कप मैदा,  दही,  तेल या घी, कपड़ा जिसमे एक छेद हो, चीनी

जलेबी बनाने की विधि

-मैदा और दही को मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। जरूरत के हिसाब से पानी भी डाल सकते हैं। फिर इसे लगभग छह से सात घंटे के लिए खमीर उठने को रख दें।

-तब तक चाशनी बना लें। इसके लिये पानी, चीनी मिलाकर हल्की आंच पर गाढ़ा होने तक पका लें। चाशनी तार छोड़ने लगे, तो इसे आंच से उतार कर हल्का ठंडा कर लें।

-एक गहरे पैन में तेल या घी डालकर गर्म करके तैयार बैटर को एक कपड़े में भर लें। जिसमे छोटा सा छेद हो। ध्यान दें कि जितना छोटा छेद होगा, उतनी ही पतली जलेबी बनाएंगी।

-इस बैटर को गर्म तेल में डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। दोनों तरफ से हल्के भूरा होने पर निकाल लें और चाशनी में डालें।

-एक मिनट तक चाशनी में भीगने के बाद निकालकर सर्व करें।
विज्ञापन

3 of 5
दशहरा 2021- मालपु्आ बनाने की रेसिपी - फोटो : Istock
मालपुआ बनाने के लिए सामग्री

1 कप मैदा, 1 कप खोया कद्दूकस किया हुआ, पिस्ता, बादाम, केसर, घी, चाशनी।

मालपुआ बनाने का तरीका

-मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले बैटर तैयार करें। इसके लिए मैदे में पानी डालकर घोल लें। फिर एक और बैटर बनाएं जिसमें खोया और पानी को मिलाकर घोल लें।

-अब इन दोनों बैटर को एक साथ मिला लें। ये न तो ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही बहुत ज्यादा मोटा। मालपुआ के लिए बैटर तैयार हो गया।

-अब एक पैन में हल्की आंच में घी गर्म करें और उसमे पहले से बना कर रखा बैटर गोलाई में डालकर फैला लें।

-जब एक साइड मालपुआ पक जाए तो उसे पलट लीजिए और दूसरी तरह पकाइए।

-मालपुआ का रंग बदलने लगे तो उसे पैन से निकाल कर मीठी चाशनी में डिप करें। कुछ देर रखने के बाद निकाल लें और प्लेट में रख कर ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।

4 of 5
दशहरा 2021- गुलगुला रेसिपी - फोटो : Istock
गुलगुले बनाने की सामग्री

आटा, गुड़, सौंफ, घी, नमक,बेकिंग सोडा,तेल

गुलगुले बनाने की रेसिपी

-गुलगुले बनाने के लिए गर्म पानी में गुड़ डालकर घोल लें।

-तब तक एक बाउल में आटा, घी, नमक और बेकिंग पाउडर डालकर मिला लें।

-अब इस मिश्रण में गुड़ वाला पानी डालकर बैटर तैयार कर लें। इस बैटर में सौंफ भी मिला लें।

-फिर एक पैन में तेल गर्म करके पकौड़ियों की तरह एक चम्मच के बराबर बैटर डालें। इस दौरान आंच तेज हो। फिर आंच मध्यम करके गुलगुले को पकाएं।

-गुलगुले को एक दो बार पलटें। ये पूरी प्रक्रिया पकौड़ी बनाने जैसी ही है। फिर जब गुलगुले ब्राउन होने लगे तो उन्हें पैन से निकाल लें। आपके मीठे गुलगुले तैयार हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दशहरा 2021-नारियल की बर्फी बनाने की रेसिपीा - फोटो : Istock
नारियल की बर्फी बनाने की सामग्री

कद्दूकस किया हुआ नारियल, घी, खोया, चीनी

नारियल की बर्फी बनाने की आसान रेसिपी

-नारियल बर्फी बनाने के लिए एक पैन में घी और खोया मिलाकर हल्का भून लें। फिर आंच से उतार कर ठंडा कर लें।

-अब इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल मिला लें।

-फिर चाशनी बनाएं। इसके लिए एक पैन गर्म करें पानी और चीनी को धीमी आंच पर पकाएं। उबाल आने और चीनी घुलने पर आंच तेज कर दें और गाढ़ा होने दें। चाशनी में तार आने लगे तो गैस बंद कर दें।

-अब इसमें तुरंत ही खोया वाला मिश्रण डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। ध्यान रखें ये प्रक्रिया जल्दी जल्दी करें ताकि नारियल और खोया वाला मिश्रण चाशनी में सेट हो जाए।

-फिर एक प्लेट में घी लगा लें और उसमें नारियल-खोया मिश्रण को मोटी लेयर में पलट दें।

-प्लेट में ठंडा होने के लिए रख दें, उसके बाद चाकू से मनचाहा आकार में बर्फी काट लें। आपकी नारियल बर्फी तैयार है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें