अगर सही मात्रा में लिया जाए तो रेड वाइन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि इन बातों का खुलासा शोधों में हुआ है। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए कि रेड वाइन सेहत के लिए किस तरह से अच्छा है।
विज्ञापन
2 of 7
लंबी आयु जीने में भी रेड वाइन मदद कर सकता है। एरिजोना विश्वविद्यालय और हॉर्वर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने मधुमक्खियों को रेड वाइन में मौजूद रेजवेराट्रॉल नामक तत्व का सेवन कराया और चौंकाने वाली बात ये थी कि इससे मधुमक्खियों की उम्र बढ़ गई।
विज्ञापन
3 of 7
टेक्सास के ए एंड एम हेल्थ साइंस सेंटर कॉलेज ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि रेड वाइन में ऐसे तत्व हैं जो बढ़ती उम्र में भी याददाश्त कमजोर नहीं होने देते।
4 of 7
- फोटो : getty images
एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि रेड वाइन का सेवन महिलाओं में सेक्स हार्मोन एस्ट्रोजन को बढ़ाता है जिससे कामेच्छा बढ़ती है।
विज्ञापन
5 of 7
रेड वाइन में पॉलीफिनॉल पाया जाता है जो एक एंटीऑक्सीडेंट होता है। ये ब्लड वेसल्स को लचीला बनाता है और दिल की बीमारियों से बचाव करता है।
विज्ञापन
6 of 7
न्यूट्रिशन जर्नल में छपे एक शोध के अनुसार रेड वाइन में पाया जाने वाला रेसवेराट्रॉल नाम का तत्व ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखता है। इस तरह डायबिटीज से बचाव होता है।