शकरकंद स्वाद में तो बेमिसाल होता ही है साथ ही ये सर्दियों में सेहत को फायदा भी पहुंचाता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार ये कैंसर से बचाव करता है, आंखों के लिए फायदेमंद होता है और त्वचा को जवां बनाए रखता है। जानिए इसके जबरदस्त फायदों के बारे में..
विज्ञापन
2 of 7
शकरकंद विटामिन B6 का अच्छा स्रोत होता है। इसमें पोटेशियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो दिल के लिए काफी अच्छा होता है। ये ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में भी रखता है।
विज्ञापन
3 of 7
शकरकंद में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो डाइजेस्टिव ट्रैक्ट को दुरुस्त रखता है और खाना सही ढंग से पच पाता है।
4 of 7
लाल शकरकंद में एंटी-कारसियोजेनिक प्रॉपर्टी पाई जाती है। सर्दियों में इसको खाने से कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 7
शकरकंद में बीटा कैरोटीन भी पाया जाता है जो एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट होता है। ये आपकी त्वचा को सूर्य के अल्ट्रावायलट किरणों से बचाने की क्षमता रखता है। साथ ही ये आंखों की रोशनी के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
6 of 7
वजन कम करने में भी शकरकंद आपकी मदद कर सकता है। इसमें कैलोरी बहुत कम पाई जाती है जबकि इसमें फाइबर और पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका ग्लाइकेमिक इंडेस्ट भी काफी कम होता है जिससे ये ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है। इसको खाने के बाद आपको भूख कम लगती है।
ये ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखता है जिससे डायबिटीज का खतरा काफी कम हो जाता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशन के मुताबिक रोजाना इसका इस्तेमाल करने से आप डायबिटीज से बचे रहते हैं।