आजादी, ये शब्द सुनने में जितना अच्छा लगता है उससे कहीं ज्यादा इस शब्द के साथ जीने में मजा है। एक समय था जब अंग्रेजों ने भारतीयों को गुलाम बनाए रखा, अपने मनमुताबिक काम करवाते, किसी भारतीय को अपनी बात रखने का अधिकार नहीं था और पूरा देश गुलामी की जंजीरो में जकड़ा हुआ था। जहां एक तरफ लंबे वक्त तक देश के लोगों पर अंग्रेज जुल्म करते रहे, तो वहीं कई वीर सपूत देश को आजादी दिलवाने के तरीकों पर काम कर रहे थे। इन लोगों ने अंग्रेजों से टक्कर ली और भारत को आजादी दिलवाकर ही दम लिया। इसमें कई वीर सपूतों को अपना बलिदान तक देना पड़ा और तब कहीं जाकर 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ। इस साल हम इस आजादी का 75वां साल मना रहे हैं। ऐसे में इस दिन लाल किले की प्राचीर से लेकर देश की अलग-अलग जगहों पर तिरंगा फहराया जाता है और लोग एक-दूसरे को इस दिन की शुभकामनाएं देते हैं। तो चलिए इस बार आपको शुभकामनाएं देने के लिए कुछ खास संदेशों के बारे में बताते हैं।