फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Blood Donor Day: रक्तदान करने से पहले बिल्कुल न करें ये चीजें, हो सकता है नुकसान

Fri, 14 Jun 2019 09:53 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
blood donation
रक्तदान को महा दान कहा जाता है। ब्लड डोनेट करके आप किसी को नया जीवन तो देते ही हैं, साथ ही कई बीमारियों को दूर भी भगा सकते हैं। भारत में हर साल 1 करोड़ ब्लड यूनिट की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर कोई ब्लड डोनेट नहीं करेगा तो ये भरपाई कहां से होती? इसलिए रक्तदान जरूर करें। बहुत सारे लोगों को लगता है कि ब्लड डोनेट करने के बाद शरीर में कमजोरी आ जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है। ब्लड डोनेट करने के 21 दिन बाद यह दोबारा बन जाता है। 

हर साल 14 जून के दिन वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाया जाता है। आइए इस मौके पर जानते हैं बल्ड डोनेट करने से पहले और बाद में आपको किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 6
विश्व रक्तदाता दिवस
-सबसे पहली बात जो आपको ब्लड डोनेट करते समय ध्यान में रखना चाहिए वह यह कि आप रक्त दान करने के योग्य हैं भी या नहीं। 
-इसके बाद ब्लड टेस्ट करवाएं जिससे यह मालूम हो सके कि आपका ब्लड हेल्दी है या नहीं। हेल्दी ब्लड के लिए खून में हीमॉग्लोबिन का लेवल कम से कम 12.5 पर्सेंट होना चाहिए।
-जिन लोगों को किसी तरह का संक्रमण नहीं है वो ही रक्तदान कर सकते हैं।
-अगर आप हाई ब्लड प्रेशर, किडनी या फिर डायबीटीज के मरीज हैं तो रक्तदान न करें।
विज्ञापन

3 of 6
smoke lips
-जिन महिलाओं का मिसकैरेज हुआ उन्हें छह महीने तक ब्लड डोनेट नहीं करना चाहिए।
-अगर आप रक्तदान करने का सोच रहे हैं तो एक दिन पहले से स्मोक करना बंद कर दें। इसके अलावा रक्तदान करने के तीन घंटे बाद ही धुम्रपान करें।
-रक्तदान करने के बाद हर तीन घंटे में हैवी डाइट लें। इसमें आप ज्यादा से ज्यादा हैल्दी खाना ही लें। आप चाहि तो फल खा सकते हैं।

4 of 6
Canned juice - फोटो : file photo
-ज्यादातर रक्तदान करने के बाद रक्तदाता को खाने के लिए जूस, चिप्स, फल आदि दिए जाते हैं, इन्हें लेने से परहेज नहीं करना चाहिए।
-रक्तदान करने के 12 घंटे बाद तर आप हैवी एक्सरसाइज न करें। खून देने के तुरंत बाद गर्मजोशी अच्छी नहीं होती। पहले अपने शरीर में खून के संचार तो नार्मल होने दें।
-रक्तदान करने से 48 घंटे पहले से शराब का सेवन बंद कर दें। अगर आपने 48 घंटों के बीच शराब का सेवन किया है तो आप ब्लड डोनेट नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
healthy food
-रक्तदान करने के बाद अगर आप हेल्दी डायट न लेकर तरल पदार्थ लेते रहेंगे, तो इससे आपको कमजोरी महसूस होगी।
-एक बार में किसी के शरीर से भी 471 एमल से ज्यादा रक्त नहीं लिया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विश्व रक्तदाता दिवस
-लोगों को गलतफहमी होती है कि रक्तदान करने से हीमोग्लोबिन में कमी आती है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।
-कोई भी हेल्दी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। बात करें पुरुष की तो वह 3 माह में एक बार रक्तदान कर सकते हैं वहीं महिलाएं 4 माह में एक बार ब्लड डोनेट कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें