फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Blood Donor Day 2019: रक्तदान करने के हैं कई फायदे, अवसाद से लेकर नहीं होती ये बीमारियां

Fri, 14 Jun 2019 06:46 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
blood donation
हर साल 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है। साल 2004 से विश्व रक्तदान दिवस मनाया जा रहा है। रक्त दान के जरिए हम और आप किसी की जिंदगी को बचा सकते हैं। दरअसल, रक्त को बनाया नहीं जा सकता है इसकी जरूरत को सिर्फ रक्तदान के जरिए ही पूरा किया जा सकता है। रक्तदान करने के कई फायदे हैं जिन्हें हम आपको यहां बता रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 4
blood donation
-रक्तदान करने से अवसाद दूर होता है।
-रक्तदान करने से भावनात्मक मजबूती भी आती है। 
-शारीरिक स्वास्थ्य में रक्तदान के जरिए सुधार होता है।
-शोधो में रक्तदान के कई फायदों के पुख्ता सबूत मिले हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
blood donation
रक्तदान करने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम रहता है। शोधों के मुताबिक, रक्तदान से हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है। साल 2013 में हुए एक शोध का कहना है कि नियमित रक्तदान से कोलेस्ट्रोल का खतरा भी कम होता है। इसके अलावा कार्डिओवेसकुलर रोगों से भी रक्षा होती है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
पंजाब के एक गांव में हर काम से पहले करते हैं रक्तदान
हमारे रक्त में लाल और श्वेत रक्त कोशिकाएं, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा होते हैं। रक्तदान के जरिए किसी व्यक्ति के जीवन को बचाया जा सकता है। यही वजह है कि रक्तदान को सबसे बड़ा दान कहा गया है। ऐसा दान जो किसी को जीवन दे सके। एक यूनिट  ब्लड से करीब तीन व्यक्तियों के जीवन को बचाया जा सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें