डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस
- फोटो : ANI
ओमिक्रॉन को हल्के में न लें
डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने संबोधन के दौरान कहा कि कई सारी रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ओमिक्रॉन के साथ कोरोना का खात्मा हो जाएगा, हालांकि वास्तिकता इससे शायद अलग है। इसके अलावा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ओमिक्रॉन को लेकर लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, यह गलत है। ओमिक्रॉन औसतन कम गंभीर हो सकता है, लेकिन यह कहना गलत है कि इसके कारण बीमारी हमेशा हल्के स्तर की ही होती है। ओमिक्रॉन के कारण भी संक्रमितों में अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु का खतरा बना हुआ है, ऐसे में इसको लेकर कोई भी चूक न करें।